लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस-शिवसेना के आरोपों का केंद्रीय मंत्री दानवे ने दिया जवाब, सुशांत मामले से BJP का कोई संबंध नहीं, ये थे CBI जांच के विरोध में

By भाषा | Updated: August 30, 2020 19:01 IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थ्ति घर में मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती सहित उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजपूत के मामले में हम सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे क्योंकि हम सच को सामने लाना चाहते थे- केंद्रीय मंत्री दानवेकांग्रेस और शिवसेना बिना किसी बात के अब वे इस मामले में भाजपा को घसीटने की कोशिश कर रहे हैं- केंद्रीय मंत्री दानवे

जालना: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार (30 अगस्त) को कहा कि कुछ लोगों ने ''किसी'' को बचाने के लिए सीबीआई जांच का विरोध किया और अब वे इस मामले में भाजपा को घसीटने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत के कुछ आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जालना के सांसद दानवे ने कहा कि भाजपा का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, '' राजपूत के मामले में हम सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे क्योंकि हम सच को सामने लाना चाहते थे। हालांकि, ऐसा लगता है कि इस तरह की जांच का विरोध करने वाले जानते थे कि मामले में कुछ गड़बड़ है। वे किसी को बचाने का प्रयास कर रहे थे। भाजपा का मामले से कोई संबंध नहीं है। अब वे भाजपा को भी इस मामले में घसीटने का प्रयास कर रहे हैं।'' भाजपा सांसद ने राज्य सरकार पर कोविड-19 महामारी को काबू करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया। 

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने संदीप सिंह को लेकर उठाए कई सवाल

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है, संदीप सिंह एकमात्र फिल्म निर्माता थे, जिनके साथ वाइब्रेंट गुजरात 2019 में ₹177 करोड़ का करारनामा हुआ। कम्पनी का नाम है- लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो, इसकी 2017 में ₹66 लाख की हानि, 2018 में ₹61 लाख का लाभ, 2019 में ₹4 लाख की फिर हानि थी। ये करारनामा कैसे हुआ?

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है,  इस केस के वापस लिए जाने की भी खबरें हैं। मगर ऐसा कोई दस्तावेज आया नहीं। अगर वापस हो भी गया, तो हमारा उद्देश्य ऐसे व्यक्ति (संदीप सिंह) के चाल, चरित्र और चेहरे को आपके सामने रखना है, जिसकी भाजपा से यारी है। 

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि ये वही संदीप सिंह हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव-2019 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म बनाई थी। इस फिल्म का पोस्टर जारी करने के लिए उस वक्त मौजूदा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस कार्यक्रम में गए थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा