लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, हिमाचल में बीजेपी आगे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 18, 2017 09:18 IST

गुजरात में कुल 182 और हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधान सभा सीटें हैं।

Open in App

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। शुरुआती रुझान के अनुसार सोमवार (18 दिसंबर) नौ बजे तक गुजरात की कुल 182 सीटों में से बीजेपी 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 74 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर अन्य पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल में भी एक सीट पर अन्य पार्टी का उम्मीदवार आगे चल रहा है।

गुजरात में कुल 182 विधान सभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 92 सीटें जीतनी होंगी। हिमाचल  प्रदेश में कुल 68 सीटें हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए 49 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। गुजरात में 22 सालों से बीजेपी का सरकार है। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। हिमाचल प्रदेश में पिछले ढाई दशकों से बीजेपी और कांग्रेस हर पाँच साल पर सत्ता बदलती रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गृह प्रदेश होने के कारण पार्टी के लिए गुजरात चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में जमकर प्रचार किया। कांग्रेस को दलित नेता जिग्नेश मेवानी, ओबीसी नेता कल्पेश ठाकूर और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का समर्थन प्राप्त रहा।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017गुजरात विधानसभा चुनाव 2017गुजरात चुनावगुजरात चुनाव परिणामगुजरातनरेंद्र मोदीराहुल गाँधीकांग्रेसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार