लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के लिए 'भाजपा-कांग्रेस' ने बनाई दो लिस्ट, जानिए क्या है उसमें खास?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 20, 2019 06:21 IST

19 अप्रैल कांग्रेस ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए दो लिस्ट तैयार कर ली हैं. एक लिस्ट सातों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की है और दूसरी लिस्ट आप के साथ गठबंधन की स्थिति में उम्मीदवारों के चयन को लेकर है

Open in App

19 अप्रैल कांग्रेस ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए दो लिस्ट तैयार कर ली हैं. एक लिस्ट सातों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की है और दूसरी लिस्ट आप के साथ गठबंधन की स्थिति में उम्मीदवारों के चयन को लेकर है. कांग्रेस की तैयारी को देखते हुए भाजपा ने भी उम्मीदवारों की दो लिस्ट तैयार की हैं.

एक लिस्ट में 'आप-कांग्रेस' में गठबंधन होने और दूसरी लिस्ट गठबंधन न होने को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आज कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी. दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी. सी. चाको ने कहा है कि सात लोकसभा सीटों में से चार पर पार्टी हाईकमान ने नाम तय कर लिए हैं. इनमें चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और उत्तर पश्चिम (आरक्षित) से दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान का नाम शामिल है.

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि बाकी तीन सीटों पर भी संभावित नाम तय कर लिए गए हैं. इन नामों को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रेषित किया जा रहा है. उम्मीदवारी पर अंतिम निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष ही करेंगे. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि जिन संभावितों का नाम तैयार लिस्ट में है, उनमें दक्षिणी दिल्ली से योगानंद शास्त्री और रमेश कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, देवेंद्र यादव व ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार के अलावा पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली और अनिल चौधरी का नाम शामिल हैं.

गठबंधन की संभावनाओं पर कांग्रेस नेता इंकार नहीं कर रहे हैं, अगर गठबंधन होता है तो पहले चार प्रत्याशियों में से एक सीट छोड़कर तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. भाजपा भी तैयार इधर, दिल्ली प्रदेश भाजपा ने संभावित 31 उम्मीदवारों की लिस्ट हाईकमान को सौंप दी है. इनमें पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली से वर्तमान सांसदों की जगह नए उम्म्मीदवारों को उतारा जाएगा. बाकी पांच सांसदों को फिर से चुनावी मैदान में उतारना तय हुआ है.

दिल्ली में 'आप-कांग्रेस' का गठबंधन होने पर पांच सांसदों के टिकट काट उनके स्थान पर भाजपा मैदान में नए उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी में है. प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी ने काफी सोच समझकर उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की है. पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट रविवार तक जारी हो जाएगी.

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा