लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने 1000 जगहों पर कमलनाथ के पुतले फूंके, लगाया चीन को फायदा पहुंचाने का आरोप

By गुणातीत ओझा | Updated: June 29, 2020 06:11 IST

मध्य प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए 250 वस्तुओं पर 40 से 200 प्रतिशत तक आयात शुल्क कम करके चीन को लाभ पहुंचाने का काम किया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए 250 वस्तुओं पर 40 से 200 प्रतिशत तक आयात शुल्क कम कर चीन को लाभ पहुंचाया।

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री रहने के दौरान 250 वस्तुओं पर आयात शुक्ल कम करके चीन को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए रविवार को प्रदेश भर में कमलनाथ का पुतला फूंका। कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया है। भाजपा के एक नेता ने बताया कि हमने विरोध प्रदर्शन के तौर पर 1000 जगहों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का पुतला दहन किया है।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए 250 वस्तुओं पर 40 से 200 प्रतिशत तक आयात शुल्क कम करके चीन को लाभ पहुंचाने का काम किया जिसका परिणाम यह हुआ कि देश में छोटे-छोटे काम करने वालों का रोजगार छिन गया। शर्मा के अनुसार कमलनाथ ने चीन को फायदा पहुंचाने का यह काम कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर किया।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा कांग्रेस और कमलनाथ को निशाना बना रही है क्योंकि भाजपा सरकार चीन से नहीं लड़ सकती है और हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर चुके चीनी सैनिकों को पीछे धकेल नहीं सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘वे कमलनाथ को निशाना बना रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जीतने के बाद मध्यप्रदेश की सत्ता में वापसी करने जा रही है।’’

गुप्ता ने कहा कि कमलनाथ एक ईमानदार नेता हैं जिन्होंने हमेशा देशहित को पहले रखा है। गुप्ता का कहना था कि भाजपा ने पिछले छह सालों में देश को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस भी प्रदेश में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है।

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा