लाइव न्यूज़ :

शिमला से सांसद सुरेश कुमार कश्यप बने हिमाचल प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष

By निखिल वर्मा | Updated: July 22, 2020 15:09 IST

49 वर्षीय सुरेश कुमार कश्यप भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसुरेश कुमार कश्यप ने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2005 में पंचायत चुनावों से की थी.साल 2006 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किया था.

भारतयी जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा सांसद सुरेश कुमार कश्यप को पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी में सांगठनिक स्तर पर लगातार परिवर्तन हो रहा है। हाल ही में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गुजरात सहित कई प्रदेश में बीजेपी ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति किए हैं। जेपी नड्डा धीरे-धीरे संगठन को मजबूत कर रहे हैं। केंद्रीय समिति में भी कई पद खाली हैं। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार के निधन के बाद संसदीय बोर्ड में कई जगह खाली हैं। उसे भी भरा जाना है।

ओम प्रकाश धनकड़ को हरियाणा बीजेपी की कमान भाजपा ने हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह सुभाष बराला की जगह लेंगे।  जाट समुदाय से आने वाले धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने को राज्य में जातिगत समीकरणों को संतुलित करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है, जहां राजनीति जाटों और गैर-जाटों के इर्द-गिर्द घूमती है।

राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गैर जाट समुदाय से आते हैं। हालांकि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बराला भी जाट समुदाय से ही थे। धनखड़ (58 वर्ष) को 2014 में खट्टर सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सीआर पाटिल बने गुजरात प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा सांसद चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल ने मंगलवार को पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से केन्द्रीय योजनाओं को राज्य के लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया। गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सांसद पाटिल (65) ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया।

उन्होंने गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय में राज्य पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष जीतू वघानी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर, रूपानी ने विश्वास व्यक्त किया कि जब पार्टी पाटिल के नेतृत्व में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेगी तो भाजपा 2022 में रिकॉर्ड सातवीं बार सरकार बनाएगी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा