लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2020: सुभाष सिंह, मुन्ना खान, सुजीत कुमार और ममता महंत BJD उम्मीदवार, चुने जाएंगे निर्विरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 14:32 IST

bhubaneswar news: ओडिशा की 10 में से चार राज्यसभा सीटें दो अप्रैल को रिक्त होंगी। ओडिशा से राज्यसभा सदस्य बीजद के अनुभव मोहंती, नरेंद्र कुमार स्वैन और सरोजिनी हेम्ब्रम तथा कांग्रेस के रंजीब बिस्वाल के कार्यकाल के पूर्ण होने से ये सीटे खाली होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा की 10 में से चार राज्यसभा सीटें दो अप्रैल को रिक्त होंगी। बीजद ने पिछले साल राज्यसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार अश्विनी वैष्णव का समर्थन किया था।

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव के लिए बीजद उम्मीदवारों के नामों की शनिवार को घोषणा की। ये सीटें अगले महीने से खाली हो रही हैं।

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पटनायक ने राज्यसभा चुनावों के लिए सुभाष सिंह, मुन्ना खान, सुजीत कुमार और ममता महंत को नामांकित किया। ओडिशा की 10 में से चार राज्यसभा सीटें दो अप्रैल को रिक्त होंगी। ओडिशा से राज्यसभा सदस्य बीजद के अनुभव मोहंती, नरेंद्र कुमार स्वैन और सरोजिनी हेम्ब्रम तथा कांग्रेस के रंजीब बिस्वाल के कार्यकाल के पूर्ण होने से ये सीटे खाली होंगी।

सिंह ने ओडिशा बिल्डिंग एंड अदर कंसट्रक्शन वर्कर्स वेल्फेयर बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। जनता दल के पूर्व नेता खान अल्पसंख्यक मामलों के विभाग में सलाहकार थे जबकि कुमार विशेष विकास परिषद के सलाहकार थे। महंत मयूरभंज जिले से बीजद महिला शाखा की सदस्य हैं।

बीजद ने पिछले साल राज्यसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार अश्विनी वैष्णव का समर्थन किया था। पटनायक ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘‘अनुरोध’’ पर यह कदम उठाया गया। 

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकसंसदकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा