लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश का मामलाः बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और जदयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह मिले, कहा-हमलोग दुखी रहने वाले नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2021 17:34 IST

अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के 6 विधायकों को तोड़ने के बाद बीजेपी जेडीयू के बीच की खटास लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी की ओर से डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू हो चुकी है. विधानपरिषद की सीटों के साथ RJD-कांग्रेस और मांझी पर भी चर्चा- सूत्र.जदयू, भाजपा, हम और वीआईपी का गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूती से चल रहा है.

पटनाः अरुणाचल प्रदेश में अपने विधायकों के पाला बदल लेने के बाद भाजपा से नाराजगी जाहिर करने वाले जदयू ने अब गम खत्म कर दिया.

बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के साथ आज पटना में जदयू के दफ्तर में एक बैठक हुई. अरुणाचल प्रदेश की घटना और आरसीपी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा और जदयू के नेताओं की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा था.

बैठक के बाद आरसीपी सिंह ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश की घटना पर हम दुखी नहीं हैं. हमलोग हमेशा खुश रहने वाले लोग हैं. हम कभी दुखी नहीं होते. वहीं, भूपेंद्र यादव ने कहा कि आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनने की बधाई देने आया था. जदयू, भाजपा, हम और वीआईपी का गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूती से चल रहा है.

वैक्सीन के लिए बिहार और पूरे देश में मजबूती से काम किया जा रहा है

वैक्सीन के लिए बिहार और पूरे देश में मजबूती से काम किया जा रहा है. मंत्रिमंडल विस्तार और विधान परिषद की सीटों के बंटवारे पर दोनों नेताओं ने कहा कि यह समय पर हो जाएगा और यह बड़ा मसला नहीं है. भूपेंद्र यादव ने भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद कहा कि खरमास के तुरंत बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा. जदयू और भाजपा में किसी बात पर किसी भी तरह का गतिरोध नहीं है और आपसी समन्वय के आधार पर विस्तार की रूपरेखा तैयार हो रही है.

भूपेंद्र यादव बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के साथ आरसीपी सिंह से मिलने पहुंचे थे. आरसीपी सिंह ने कहा कि दोनों नेता मुझे बधाई देने के लिए आए थे. इसके अलावा किसी अन्य मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई. जीतन राम मांझी की डिमांड पर आरसीपी सिंह ने कहा कि गठबंधन के शीर्ष नेता आपस में बात कर इस मसले पर फैसला करेंगे.

कैबिनेट विस्तार को लेकर जारी अटकलों के बीच जदयू अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार कोई बड़ा मसला नहीं है. लगातार बातचीत हो रही है और सही समय पर कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा. भूपेंद्र यादव और संजय जायसवाल एवं शुभकामना देने के लिए आए थे.

टॅग्स :बिहारजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)जीतन राम मांझीमुकेश सहनीजेपी नड्डानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा