लाइव न्यूज़ :

Bihar News: पैरोल पर जेल से रिहा होंगे लालू यादव, झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा- कैबिनेट बैठक में रखेंगे प्रस्ताव

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2020 17:10 IST

सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस संबंध में बात की है.

Open in App

पटना: कोरोना वायरस के बढते कहर के बीच रांची के रिम्‍स में भर्ती चारा घोटाला के मामलों के सजायाफ्ता कैदी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव जल्‍द ही जेल से बाहर आ सकते हैं. सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस संबंध में बात की है. इसके बाद लालू को जेल से बाहर निकालने में झारखंड सरकार जुटी है.  लालू प्रसाद यादव को झारखंड सरकार पैरोल पर रिहा करने की तैयारी कर रही है.

वैसे तो लालू प्रसाद यादव को पैरोल पर रिहा किए जाने की चर्चा लंबे अरसे से चल रही है. लेकिन झारखंड सरकार के अधिकारियों ने इस मामले पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की. लेकिन अब हेमंत सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव को पैरोल पर छोड़ा जाएगा. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन की दलील दी जा रही है. 

झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री बादल ने लालू प्रसाद यादव को जेल से निकालने की खुले तौर पर पैरवी की है. उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पैरोल पर जल्द से जल्द निकालने पर जोर देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की उम्र 70 वर्ष से अधिक है. उन्हें संक्रमण फैलने का पूरा खतरा है. ऐसे में उन्हें कैदी की तरह रखना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की भी इस बाबत स्पष्ट गाइडलाइन है. 

मंत्री ने खुलकर वकालत करते हुए कहा कि 12 को होने वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई में इस बाबत गंभीरता से विचार किया जाएगा. कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए लालू यादव की सेहत के साथ समझौता नहीं किया जा सकता. मंत्री बादल कहा है कि होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में वह इस मामले को रखेंगे. उन्होंने कहा है कि इस मामले पर उनकी बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हो चुकी है. यहां बता दें कि बादल पत्रलेख कांग्रेस के नेता हैं और वह जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर हेमंत सरकार में कृषि मंत्री बने हैं.  

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा