लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः राजद ने तेज किए सीएम नीतीश पर हमले, लालू का ट्वीट-क्या एक मुख्यमंत्री को विपदा में डर के मारे ऐसे छुपना चाहिए? 

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2020 21:04 IST

जीवंत पर्यन्त दूसरों की राजनीतिक बैसाखियों के सहारे टिके और इस गंभीर संकट काल में भी 89 दिन से आलीशान बंगले के बाहर कदम नहीं रखने वाले देश के एकमात्र मुख्यमंत्री को क्या अब बाहर निकल गरीब जनता को नहीं संभालना चाहिए? 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के चुनावी समर में रांची के रिम्स से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं. लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री कुमार पर हमला बोला है. लालू ने यहां तक कह दिया कि जिंदगी भर दूसरों की राजनीतिक बैसाखियों के सहारे टिके रहते हैं. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से ट्वीट कर लिखा है कि जीवंत पर्यन्त दूसरों की राजनीतिक बैसाखियों के सहारे टिके.

पटनाः बिहार में होने वाले इस साल विधानसभा चुनाव के लिए समीकरण सेट करने का काम चालू हो गया है. चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक पार्टियों ने पासा फेकना भी शुरू कर दिया है.

बिहार के चुनावी समर में रांची के रिम्स से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं. लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री कुमार पर हमला बोला है. लालू ने यहां तक कह दिया कि जिंदगी भर दूसरों की राजनीतिक बैसाखियों के सहारे टिके रहते हैं. 

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से ट्वीट कर लिखा है कि जीवंत पर्यन्त दूसरों की राजनीतिक बैसाखियों के सहारे टिके और इस गंभीर संकट काल में भी 89 दिन से आलीशान बंगले के बाहर कदम नहीं रखने वाले देश के एकमात्र मुख्यमंत्री को क्या अब बाहर निकल गरीब जनता को नहीं संभालना चाहिए? उसके बाद लालू यादव ने बिहार की जनता से एक सवाल भी पूछा है.

उन्होंने पूछा है कि क्या एक मुख्यमंत्री को विपदा में डर के मारे ऐसे छुपना चाहिए? वहीं, तेजस्वी यादव ने भी नीतीश पर निशाना साधा और कहा कि ''विगत वर्ष चमकी बुखार और लापरवाही से सैंक़ड़ों बच्चों की मौत हुई थी. इस वर्ष भी मौत की संख्या दहाई के अंकों में पहुंच चुकी है.

हमारी ससमय सलाह, आग्रह व चेतावनी के बावजूद निर्दयी-निक्कमी नीतीश सरकार अभी भी सोई हुई है. वो शायद मौत के सैकड़ा का इंतज़ार कर रहे है.'' यहां उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ राबडी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव के साथ पार्टी के नेता लगातार निशाना साध रहे हैं. तेजस्वी ने यहां तक कह दिया कि वह कोरोना से डरते हैं. इसलिए बाहर नहीं निकल रहे है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०बिहारपटनालालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा