लाइव न्यूज़ :

Bharat Sankalp Yatra: 20 जनवरी से शुरू, 12 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगी, करोड़ों लोगों को जोड़ने की कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2024 18:49 IST

Bharat Sankalp Yatra: नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संकल्प यात्रा और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपना एजेंडा निर्धारित किया।

Open in App
ठळक मुद्देसंकल्प यात्रा के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर एक नए भारत निर्माण की दिशा में अग्रसर होंगे।संकल्प यात्रा महंगाई, बेरोजगारी के साथ-साथ सामाजिक न्याय के मामलों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

नई दिल्लीः देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने के लिए मुंबई से 20 जनवरी से शुरू हो रही भारत संकल्प यात्रा विभिन्न राज्यों से शुरू होकर 12 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगी। इस संकल्प यात्रा का लक्ष्य भारत को विकसित हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। संकल्प यात्रा के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर एक नए भारत निर्माण की दिशा में अग्रसर होंगे।

संकल्प यात्रा महंगाई, बेरोजगारी के साथ-साथ सामाजिक न्याय के मामलों को लेकर जनता के बीच जाएगी। हाल ही में गठित "समाज विकास क्रांति पार्टी" के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने नई दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संकल्प यात्रा और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपना एजेंडा निर्धारित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा, भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य देश के हर नागरिक को सशक्त बनाना है। संकल्प यात्रा एक व्यक्तिगत प्रयास नहीं है बल्कि सभी वर्गों के लोगों को शामिल करने का एक सामूहिक प्रयास है। संकल्प यात्रा का उद्देश्य देश की ताकत बने किसानों, देश का भविष्य विद्यार्थियों और युवाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा को अपने मुख्य एजेंडे में रखते हुए विकास की गति प्रदान करना है।

उन्होंने कहा, महंगाई पर नियंत्रण रखना, उद्योग धंधों को सरकारी सहूलियत दिलवाकर उनको मजबूत करना आज के समय की मांग है। उन्होंने कहा, समाज में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना और जनता तक आसानी से सुविधाएं पहुंचाना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए समाज के प्रबुद्ध वर्गों को इससे जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सचिव सुनील सक्सेना, मीडिया प्रभारी राजकपूर सिंह, महिला समिति की अध्यक्ष रुबी मिश्रा और दिल्ली की सचिव नेहा शर्मा विशेष रूप से मौजूद थीं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतIndiGo Flight Crisis: 8 एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों की इंडिगो फ्लाइट लिस्ट

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा