लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मामलाः अखिलेश ने कहा-सुप्रीम कोर्ट में क्या होने वाला है यह सीएम योगी को कैसे पता, बड़ी खुशखबरी की बात क्यों की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 15:38 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ''भाजपा संविधान और देश के कानून पर कम भरोसा करती है। हमने हमेशा यही कहा कि अदालत जो फैसला लेगी उसे पूरा देश मानेगा। सवाल यह है कि एक अखबार को कैसे वो चीजें पता हैं? मुख्यमंत्री को कैसे पता है कि क्या होने वाला है?''

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में इस कारोबार से लगभग एक करोड़ लोग जुड़े हैं। उन्हें सरकार ने बेरोजगार कर दिया है।अखिलेश ने कहा कि देश को आजाद कराने वाले लोगों ने संकल्प लिया था कि हम विदेशी चीजों को नहीं अपनायेंगे।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कथित रूप से अयोध्या मामले में बहुत जल्द 'बड़ी खुशखबरी' मिलने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को कैसे मालूम है कि अदालत में क्या होने वाला है?

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी अयोध्या मामले में जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने की बात कर रहे हैं। आखिर उन्हें कैसे पता है कि क्या होने वाला है? उन्होंने कहा, ''भाजपा संविधान और देश के कानून पर कम भरोसा करती है। हमने हमेशा यही कहा कि अदालत जो फैसला लेगी उसे पूरा देश मानेगा। सवाल यह है कि एक अखबार को कैसे वो चीजें पता हैं? मुख्यमंत्री को कैसे पता है कि क्या होने वाला है?''

मुख्यमंत्री योगी ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में गोरखपुर के चम्पादेवी पार्क, तारामंडल में आयोजित रामकथा की शनिवार को शुरुआत करते हुए राम मंदिर मुद्दे की तरफ इशारा करते हुए कोई नाम लिए बिना कहा था कि बहुत जल्द 'बड़ी खुशखबरी' मिलने वाली है।

अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर डीजे बजाने के कारोबार से जुड़े एक करोड़ लोगों को बेरोजगार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों में डीजे पर कोई प्रतिबंध न होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने डीजे पर पाबंदी लगा दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाहाबाद डीजे वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों ने उनसे मुलाकात की थी। वे सरकार की शिकायत करना चाहते हैं। यूपी में इस कारोबार से लगभग एक करोड़ लोग जुड़े हैं। उन्हें सरकार ने बेरोजगार कर दिया है।

अखिलेश ने कहा कि देश को आजाद कराने वाले लोगों ने संकल्प लिया था कि हम विदेशी चीजों को नहीं अपनायेंगे। मगर सरकार तो निजीकरण में ही लगी हुई है। यह तो शुरुआती निजीकरण है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अभी देखिये क्या—क्या होगा। दलितों को नौकरी और रोजगार के मौकों से दूर कर दिया जाएगा।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती पर आयोजित विधानमण्डल के 36 घंटे के अनवरत सत्र पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने इस दौरान सदन में विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर तमाम झूठ बोले हैं। उन्होंने कहा कि आज आलम यह है कि नीति आयोग की रैंकिंग के मुताबिक उत्तर प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में सबसे नीचे और कुपोषण के मामले में नम्बर एक पर पहुंच गया है। 

टॅग्स :इंडियाउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथअयोध्या विवादअयोध्याभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा