लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी पर हमलाः BJP नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर सोनिया गांधी पर लगाया ये आरोप, कहा- एक सवाल ने आपकी जड़े हिला दीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 23, 2020 09:20 IST

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अर्नब गोस्वामी पर पालघर मामले में अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काने और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीती रात अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी सामिया गोस्वामी पर मुंबई में अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया है। कपिल मिश्रा ने सोनिया गांधी पर हमला बोला है।

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की शिकायतों पर एक टीवी समाचार चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। इसके बाद बीती रात अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी सामिया गोस्वामी पर मुंबई में अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया है, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा ने सोनिया गांधी पर हमला बोला है।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुद्दा ना अर्नब हैं ना सोनिया गांधी, मुद्दा है कांग्रेस शासित राज्य में साधुओं की हत्या पर सोनिया गांधी की आपराधिक चुप्पी। अर्नब ने चुप्पी पर सवाल उठाया, बस ये पूछा कि ये साधु नहीं अखलाक और तबरेज होते तो। अर्नब पर कायराना हमला, आप इतने खोखले हो कि एक सवाल ने आपकी जड़े हिला दीं।'

बीती रात अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी सामिया गोस्वामी पर मुंबई में हमला उस समय किया गया, जब दोनों अपने स्टूडियो से घर जा रहे थे। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अर्नब और सामिया गोस्वामी को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। अर्नब गोस्वामी ने लाइव टीवी पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वह काफी चर्चा में रहे। 

अर्नब ने इस हमले के पीछे कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। गोस्वामी ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि उनके ऊपर यूथ कांग्रेस के लोगों ने हमला किया है। साथ ही साथ गोस्वामी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कायर बताया है। उन्होंने सोनिया गांधी पर और भी कई आरोप लगाए हैं। बुधवार को रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अर्नब गोस्वामी पर पालघर मामले में अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काने और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। 

वहीं कांग्रेस नेता गिरीश दुबे ने गोस्वामी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कोरोना वायरस को लेकर दिए गए सुझावों को गलत ढंग से पेश करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरकाम और सिंहदेव ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि समाचार चैनल पर उसके संपादक अर्नब गोस्वामी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पालघर में संत की भीड़ द्वारा हत्या कर दिए जाने पर ‘पूछता है भारत’ डिबेट कार्यक्रम किया था। 

इसमें अर्नब गोस्वामी ने अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काया। साथ ही देश के विभिन्न समुदायों के बीच नफरत का वातावरण बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने शिकायत की है कि अपने डिबेट के दौरान गोस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी गलत टिप्पणी की है। अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

टॅग्स :कपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससोनिया गाँधीअर्नब गोस्वामीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा