लाइव न्यूज़ :

मेघालय चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कांग्रेस छोड़कर आने वाले पर हुई जमकर मेहरबान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 3, 2018 14:29 IST

मेघालय में 27 फ़रवरी को मतदान होगा। मतगणना तीन मार्च को होगी। राज्य में विधान सभा की कुल 60 सीटें हैं।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार (दो फरवरी) को आगामी मेघालय विधान सभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। बीजेपी की पहली लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नाम हैं जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इस लिस्ट में हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस मंत्री एएल हक, पूर्व एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष संबूर शुल्लई और आठ अन्य पूर्व कांग्रेसी विधायक शामिल हैं। मेघालय में 27 फ़रवरी को मतदान होगा। मतगणना तीन मार्च को होगी। 

पिछले दो दशकों से मेघालय में कांग्रेस की सरकार हैं। कांग्रेस पहले ही मेघालय की 60 सीटों वाली विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। चुनाव से ठीक पहले मेघालय में सत्तारूढ़ कांग्रेस को तब तगड़ा झटका लगा जब  उसके वरिष्ठ नेता और विधायक एलेक्जेंडर एल हक और तीन अन्य विधायक में बीजेपी में शामिल हो गये। 

 फ़रवरी-मार्च में मेघालय के साथ ही पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड और त्रिपुरा में भी चुनाव होने हैं। तीनों ही राज्यों में विधान सभा की 60-60 सीटें हैं। त्रिपुरा में 18 फ़रवरी, नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। तीनों राज्यों के नतीजे तीन मार्च को आएंगे। मेघालय और नागालैंड में चुनाव के लिए नामाकंन भरने की अंतिम तिथि सात फरवरी है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 12 फरवरी को नियत की गई है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस मुक्त पूर्वोत्तर भारत का नारा दिया है। बीजेपी ने पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए पूर्वोत्तर के राजनीति दलों से गठबंधन करके नेडा बनाया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावबीजेपीअमित शाहनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा