लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के निगम उपचुनाव में जीत पर केजरीवाल बोले, यह जीत लोगों में ‘AAP’ की सरकार पर भरोसे को दर्शाती है

By भाषा | Updated: March 4, 2021 08:02 IST

भाजपा वर्ष 2007 से निगम की सत्ता पर काबिज है और वर्ष 2022 के नगर निगम चुनाव में भाजपा को आम आदमी पार्टी से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल बोले, एमसीडी का मतलब है, मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट (सबसे भ्रष्ट विभाग) और जनता अब इस भ्रष्टाचार को नहीं चाहती।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी का शासन लाने के लिए बेताब हैं।

नयी दिल्लीमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत लोगों में शहर की आप सरकार द्वारा किए गए कार्य पर भरोसे को दर्शाती है जिनमें स्कूलों, अस्पतालों, बिजली एवं पानी की आपूर्ति और सड़कों में सुधार शामिल है।

शहर के पांच वार्ड में 28 फरवरी को हुए मतदान के नतीजों में आप ने चार जबकि कांग्रेस ने एक वार्ड में जीत दर्ज की। डीडीयू मार्ग पर आप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाने पहुंचे केजरीवाल ने कहा, '' अगले साल नगर निगम चुनाव में किस तरह के नतीजों की उम्मीद की जा सकती है, यह नतीजे उसके संकेत हैं।

हम इसका इंतजार कर रहे हैं और शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाएंगे।'' उपचुनाव में खाता खोलने में भी नाकाम रही भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, '' भाजपा का एक भी सीट नहीं जीतना दिखाता है कि लोगों ने उसके द्वारा शासित एमसीडी में भ्रष्टाचार एवं चोरी को खारिज किया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास एवं दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय पर तोड़-फोड़ के जरिए अपनाई गई हिंसा की राजनीति को जनता ने नकार दिया है।''

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा को निगम में उसकी ''अक्षमता'' के कारण हराया और वे बदलाव चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा, '' वर्ष 2015 के चुनाव में हमें 70 में से 67 सीटें मिलीं और 2020 में 62 सीटों पर जीत दर्ज की। छह साल बाद दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर हम पर पूरा भरोसा जताया है और वे चाहते हैं कि हम जिस तरह से कार्य कर रहे हैं, उसे जारी रखा जाए।''

भाजपा वर्ष 2007 से निगम की सत्ता पर काबिज है और वर्ष 2022 के नगर निगम चुनाव में उसे आम आदमी पार्टी से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, '' एमसीडी का मतलब है, मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट (सबसे भ्रष्ट विभाग) और जनता अब इस भ्रष्टाचार को नहीं चाहती। वे चाहती है कि जिस प्रभावी तरीके से दिल्ली सरकार कार्य कर रही है, उसी तरह नगर निगम भी कार्य करे।''

उपचुनाव में पार्टी की जीत के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई। एमसीडी में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी का शासन लाने के लिए बेताब हैं।’’ 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा