लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख का जेटली पर पलटवार, कहा- क्या आप मोदी को तानाशाह कह रहे हैं?

By भाषा | Updated: May 15, 2019 05:31 IST

जेटली ने प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर ममता बनर्जी की तुलना तानाशाह से करते हुए कहा कि ऐसे लोग खुद पर हंसने वालों को पसंद नहीं करते।

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ा मीम शेयर करने पर भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी के बाद वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा ममता की तुलना तानाशाह से किए जाने के बाद उन पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना ने सवाल किया कि क्या जेटली प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कह रहे हैं?दरअसल, जेटली ने प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर ममता बनर्जी की तुलना तानाशाह से करते हुए कहा कि ऐसे लोग खुद पर हंसने वालों को पसंद नहीं करते। जेटली ने ट्वीट कर कहा, ‘‘स्वतंत्र समाज में हास्य, व्यंग्य होता है। निरंकुश शासन में इसकी कोई जगह नहीं है। तानाशाह लोगों पर हंसते हैं। वे खुद पर लोगों का हंसना पंसद नहीं करते। आज बंगाल में यही मामला है।’’जेटली के ट्वीट पर दिव्या ने कहा, ‘‘जेटली जी, मैं आपसे सहमत हूं लेकिन मोदी का मीम शेयर करने के लिए मुझ पर राष्ट्रद्रोह क्यों लगाया गया? क्या आप मोदी को तानाशाह कह रहे हैं?’’ उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को शर्मा को जमानत पर तत्काल रिहा किये जाने का निर्देश दिया और उन्हें मीम साझा करने के लिए जेल से रिहा होते समय लिखित माफी मांगने को भी कहा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसअरुण जेटलीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा