लाइव न्यूज़ :

जिस भी नेता को टिकट नहीं मिला है, वह पार्टी को अपनी मां मानता है, हम उनका ‘मान-सम्मान’ रखेंगेः खट्टर

By भाषा | Updated: October 1, 2019 15:02 IST

करनाल से फिर से चुनाव लड़ने वाले खट्टर ने कहा कि भाजपा ने 78 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है और बाकी की 12 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान जल्द ही होगा। भाजपा द्वारा तीन ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों को टिकट दिए जाने पर खट्टर ने कहा कि तीनों अपने-अपने क्षेत्र में माहिर खिलाड़ी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘हमने इन चुनावों में उन्हें खड़ा किया है...निश्चित तौर पर वे भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।’’गौरतलब है कि भाजपा ने 2014 विधानसभा चुनावों में 47 सीटें जीती थीं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिकट न पाने वाले भाजपा नेताओं को तसल्ली देते हुए मंगलवार को उन्हें आश्वस्त किया कि एक बार चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी उनके हितों का ध्यान रखेगी।

खट्टर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि पार्टी के जिस भी नेता को भाजपा का टिकट नहीं मिला है, वह भी पार्टी को अपनी मां मानता है। हम उनका ‘मान-सम्मान’ सुनिश्चित करेंगे।

चुनावों के बाद पार्टी और सरकार में उनका ‘मान-सम्मान’ बरकरार रहेगा।’’ भाजपा की 78 उम्मीदवारों की पहली सूची में दो मंत्रियों विपुल गोयल और राव नरबीर सिंह उन सात विधायकों में शामिल हैं जिन्हें टिकट नहीं दिया गया। गोयल फरीदाबाद से विधायक हैं जबकि राव नरबीर सिंह गुड़गांव जिले में बादशाहपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इसके अलावा महेंद्रगढ़ जिले में अतेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव को भी इस सीट से दोबारा चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया गया। गोयल की जगह नरेंद्र गुप्ता, राव नरबीर सिंह की जगह मनीष यादव और संतोष यादव की जगह सीता राम यादव को टिकट दी गई है। वहीं, जिन मंत्रियों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है उनमें कैप्टन अभिमन्यु, राम बिलास शर्मा, अनिल विज, कृष्ण कुमार बेदी, करण देव कंबोज, कविता जैन और ओ पी धनखड़ शामिल हैं।

करनाल से फिर से चुनाव लड़ने वाले खट्टर ने कहा कि भाजपा ने 78 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है और बाकी की 12 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान जल्द ही होगा। भाजपा द्वारा तीन ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों को टिकट दिए जाने पर खट्टर ने कहा कि तीनों अपने-अपने क्षेत्र में माहिर खिलाड़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इन चुनावों में उन्हें खड़ा किया है...निश्चित तौर पर वे भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।’’ चुनाव में पदार्पण करते हुए पहलवान बबीता फोगाट, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त क्रमश: दादरी, पेहोवा और बड़ोदा से चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा ने 2014 विधानसभा चुनावों में 47 सीटें जीती थीं और इस साल की शुरुआत में जींद उपचुनाव में जीत के बाद उसके पार्टी के विधायकों की संख्या 48 हो गयी। भाजपा ने इस बार 75 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। 

टॅग्स :इंडियामनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसयोगेश्वर दत्तबबीता फोगाटहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा