लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने अमित शाह को भेजा इस्तीफा, ये बताई जा रही वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 17, 2018 13:43 IST

आंध्र प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द हो सकता है। अभी तक इस बात की अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। 

Open in App

हैदराबाद, 17 अप्रैल: आंध्र प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरि बाबू ने इस्तीफा दे दिया है।  हरि बाबू ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजा है। स्थानीय मीडिया खबरों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हरि बाबू के इस्तीफे की बात चल रही थी। हालांकि खबर यह भी चल रही है कि आज ही आंध्र प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है। अभी तक इस बात की अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। 

ऐसा कहा जा रहा है कि हरि बाबू का इस्तीफा बीजेपी के पार्टी में बदलाव लाने और नई नीतियां तय करने के तहत ही एक कदम है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हरि बाबू को बीजेपी को कोई अन्य वरिष्ठ पद दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस: बीजेपी ने कहा 'हिंदू आतंकवाद' पर माफी मांगें सोनिया और राहुल गांधी

आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी से गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी वहां पार्टी के लिए एक अलग की रणनीति बनाई जा रही है। हरि बाबू का इस्तीफा भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। गौरतलब है कि टीडीपी से गठबंधन टूटने के बाद 2019 के चुनाव में बीजेपी को आंध्र प्रदेश में कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेलगु देशम पार्टीअमित शाहआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

राजनीति अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार