लाइव न्यूज़ :

अमित शाह की पारी समाप्त, 20 जनवरी को BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष, नड्डा होंगे पार्टी President

By भाषा | Updated: January 18, 2020 13:45 IST

पार्टी सूत्रों ने कहा कि संगठन की परंपरा के अनुसार दशकों तक संगठन का अनुभव रखने वाले नड्डा को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। सोमवार को नड्डा के समर्थन में नामांकन करने के लिए भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के उच्च नेताओं का जमावड़ा होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 20 जनवरी को भरा जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर अगले दिन मतदान होगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद भाजपा ने उनका उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा का 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाना तय माना जा रहा है। पार्टी ने शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की तारीख की घोषणा की।

संगठन के भीतर होने वाली चुनाव प्रक्रिया के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता राधा मोहन सिंह ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 20 जनवरी को भरा जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर अगले दिन मतदान होगा।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि संगठन की परंपरा के अनुसार दशकों तक संगठन का अनुभव रखने वाले नड्डा को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। सोमवार को नड्डा के समर्थन में नामांकन करने के लिए भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के उच्च नेताओं का जमावड़ा होने की उम्मीद है।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद भाजपा ने उनका उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी क्योंकि पार्टी में “एक व्यक्ति एक पद” का नियम है। राधा मोहन सिंह ने कहा कि पार्टी की 36 राज्य और केंद्र शासित इकाईयों में से 21 में पार्टी की आतंरिक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

भाजपा का संविधान कहता है कि कुल राज्य और केंद्र शासित इकाइयों में से कम से कम आधे में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है। नड्डा को पिछले साल जुलाई में कार्यकारी अध्यक्ष बनाने से यह संकेत मिला था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं। नड्डा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी समर्थन प्राप्त है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीअमित शाहनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाउत्तर प्रदेशगुजरातहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा