लाइव न्यूज़ :

अमित शाह पहुंचे कोलकाता, ममता ने बगावत करने वालों पर कहा- अच्छा है कि सड़े हुए तत्व अपने आप निकल रहे हैं

By भाषा | Updated: December 19, 2020 07:26 IST

अमित शाह के बंगाल यात्रा से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस में उठापटक मची हुई है। टीएमसी की विधायक बनश्री मैती ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पिछले 48 घंटे में तृणमूल को यह चौथा झटका लगा है ।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के कंथी उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से दो बार की विधायक मैती ने कहा कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को ई-मेल से अपना इस्तीफा भेज दिया है।विधायक बनश्री मैती को पूर्वी मिदनापुर जिले में तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता को शुभेंदु अधिकारी का करीबी माना जाता है।

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहपश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर कोलकाता पहुंच गए हैं। बंगाल में सियासी उठापटक के बीच अमित शाह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे से अमित शाह जहां जनता से संवाद करेंगे वहीं टीएमसी के असंतुष्ट कई नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की भी खबर है। इनमें पूर्व मंत्री व विधायक शुभेंदु अधिकारी का नाम भी शामिल है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के बीच शुक्रवार रात कहा कि यह अच्छा है कि सड़े हुए तत्व अपने आप निकल रहे हैं। उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को पार्टी के लिए भार बताया।

बनर्जी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अपने आवास पर चुनिंदा नेताओं के साथ एक आंतरिक बैठक की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बनर्जी ने तृणमूल नेताओं से कहा कि वे इससे चिंतित न हों क्योंकि राज्य के लोग उनके साथ हैं।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "बैठक के दौरान हमारी पार्टी की सुप्रीमो ने हमें कहा कि वे नेताओं के पार्टी छोड़ने के बारे में चिंतित न हों क्योंकि यह अच्छा है कि सड़े हुए तत्व पार्टी छोड़ रहे हैं।’’ बैठक शाम सात बजे शुरू हुई और रात 9.30 बजे तक जारी रही। बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीअमित शाहममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा