लाइव न्यूज़ :

अमर सिंह की बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज, सीएम योगी से आज फिर की मुलाकात

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 30, 2018 02:32 IST

Amar Singh Joins Bjp News Updates in Hindi:इससे पहले, गत 23 जुलाई को अमर सिंह ने योगी से मुलाकात करके अपने बीजेपी में जल्द शामिल होने की अटकलों को और हवा दे दी थी।

Open in App

लखनऊ, 30 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाल में मुलाकात करने के बाद रविवार को सपा के पूर्व नेता अमर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी वाले वाली "ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी" में भी नजर आए। इस घटनाक्रम से उनके बीजेपी में जल्द ही शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान सिंह की मौजूदगी पर लोगों की नजर रही। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने भाषण में उनका जिक्र किया और हल्के फुल्के अंदाज में कहा, 'अमर सिंह बैठे हुए हैं । सारी हिस्ट्री निकाल देंगे।' बाद में सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने आवास से इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाए जाने संबंधी समारोह में भी मौजूद रहे।

इससे पहले, गत 23 जुलाई को अमर सिंह ने योगी से मुलाकात करके अपने बीजेपी में जल्द शामिल होने की अटकलों को और हवा दे दी थी। हालांकि उस मुलाकात में क्या बात हुई, इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी।

सिंह ने हाल में कहा था कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने से कोई गुरेज नहीं है लेकिन उन्हें इस पार्टी में शामिल होने का कोई न्योता नहीं मिला है और न ही खुद उन्होंने ऐसी कोई इच्छा जाहिर की है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमर सिंहयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा