लाइव न्यूज़ :

अमर सिंहः सभी दलों में मित्र, दोस्ती निभाने में आगे, कुशल राजनेता और रणनीतिकार

By भाषा | Updated: August 1, 2020 19:39 IST

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपनी विशिष्ट कार्यशैली से भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता, सांसद अमर सिंह जी का निधन दुःखद है। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति! 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमर सिंह जी ऊर्जावान सार्वजनिक शख्सियत थे। पिछले कुछ दशकों में उन्होंने कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों को करीब से देखा था।वह अनेक वर्गों के लोगों से अपनी मित्रता के लिए भी जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं।अमर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह विनोदपूर्ण स्वभाव के ऊर्जावान नेता थे।

नई दिल्लीः विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य और पूर्व सपा नेता अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके सभी दलों में मित्र थे और वह कुशल राजनेता थे। उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सिंह के परिवार और उनसे जुड़े रहे लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रेषित कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमर सिंह जी ऊर्जावान सार्वजनिक शख्सियत थे। पिछले कुछ दशकों में उन्होंने कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों को करीब से देखा था। वह अनेक वर्गों के लोगों से अपनी मित्रता के लिए भी जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं।’’

अमर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह विनोदपूर्ण स्वभाव के ऊर्जावान नेता थे और उनके सभी राजनीतिक दलों में दोस्त थे। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि सिंह सामाजिक स्वभाव वाले कुशल राजनेता और रणनीतिकार थे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमर सिंह की अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि सिंह को हमेशा मूल्यवान सहयोगी और शानदान इंसान के रूप में याद रखा जाएगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “अमर सिंह जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। मैं दुख के इस क्षण में उनकी शोकाकुल पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।” सपा में अमर सिंह के साथ रहे राज बब्बर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि परमात्मा उनकी आत्म को शांति दे और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे। सिंह (64) का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया जहां वह इलाज करा रहे थे। उन्होंने 2011 में किडनी प्रतिरोपण कराया था और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

पूर्व समाजवादी नेता और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का निधन

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। सिंह का 2011 में गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और वह लंबे समय से बीमार थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “वरिष्ठ नेता और सांसद अमर सिंह के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।” दिन की शुरुआत में पूर्व समाजवादी नेता सिंह ने ट्विटर पर संदेश लिखकर बाल गंगाधर तिलक की सौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और लोगों को ईद की बधाई दी थी।

अमर सिंह को व्यापार जगत और फिल्म उद्योग की बड़ी हस्तियों से संपर्क रखने के लिए भी जाना जाता था। रक्षा मंत्री ने सिंह के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि अमर सिंह बड़े ही ऊर्जावान और हंसमुख व्यक्ति थे और सभी राजनीतिक दलों में उनके मित्र थे।

‘नोट के बदले वोट’ के कथित घोटाले में भी अमर सिंह का नाम आया था और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उन्हें कुछ साल पहले समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। मैं दुख के इस क्षण में उनकी शोकाकुल पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।” 

टॅग्स :अमर सिंहनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहअमित शाहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डाअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा