लाइव न्यूज़ :

विवेकानंद और बोस की धरती पर अखिल भारतीय रणनीति काम नहीं करेगीः भाजपा

By भाषा | Updated: November 29, 2019 16:11 IST

उपचुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा को शिकस्त मिलने के एक दिन बाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने शुक्रवार को कहा कि भगवा पार्टी को अब राज्य विशेष के लिये योजना बनानी चाहिए क्योंकि क्योंकि ‘‘विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की धरती पर अखिल भारतीय रणनीति काम नहीं करेगी’’।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी को उपचुनाव के दौरान एनआरसी को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा नहीं बनाना चाहिए था। भाजपा के लिए यह जरूरी है कि वह राज्य में संगठन को दुरुस्त करे और बंगाल पर केंद्रित रणनीति तैयार करे।

पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर भाजपा को शिकस्त मिलने के एक दिन बाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने शुक्रवार को कहा कि भगवा पार्टी को अब राज्य विशेष के लिये योजना बनानी चाहिए क्योंकि क्योंकि ‘‘विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की धरती पर अखिल भारतीय रणनीति काम नहीं करेगी’’।

नेताजी के प्रपौत्र बोस ने इस हार के बाद आत्मविश्लेषण की अपील करते हुए कहा कि पार्टी को उपचुनाव के दौरान एनआरसी को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा नहीं बनाना चाहिए था। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा के लिए यह जरूरी है कि वह राज्य में संगठन को दुरुस्त करे और बंगाल पर केंद्रित रणनीति तैयार करे। हमें अपनी संगठनात्मक कमी को सुधारना होगा।

अखिल-भारतीय रणनीति स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की धरती पर कारगर नहीं होगी।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राजनीतिक दलों को राज्य में मूलभूत बुनियादी ढांचे का विकास करने के लिए काम करना चाहिए न कि वोट बैंक के लिए लोगों का ध्रुवीकरण करना चाहिए।

गौरतलब कि बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस हफ्ते की शुरूआत में हुए विधानसभा उपचुनाव में सभी तीनों सीटों पर जीत हासिल कर ली। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी को मिली जीत को राष्ट्रीय नागरिक पंजी(एनआरसी) के खिलाफ जनादेश करार दिया और इसे ‘‘धर्मनिरपेक्षता एवं एकता’’ के पक्ष में आया फैसला बताया था। 

टॅग्स :इंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसटीएमसीपश्चिम बंगालममता बनर्जीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा