लाइव न्यूज़ :

सत्ता में आने पर सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज सभी केस वापस होंगे, प्रशासन द्वारा किए जा रहे अत्याचार की जानकारी दूंगाः अखिलेश

By भाषा | Updated: September 14, 2019 19:50 IST

रामपुर से सभी एफआईआर की प्रति ले जाकर पूरी रिपोर्ट तैयार की जायेगी। अखिलेश ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है और विश्वास है कि वहां से न्याय मिलेगा। ऐसे ही तमाम मुकदमे एक बार मुलायम सिंह यादव पर भी दर्ज हुए थे, तब न्यायालय ने मदद की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश के हवाले से कहा गया कि प्रशासन जितना अन्याय करेगा, लोगों का सरकार पर उतना ही विश्वास कम होगा।वैसे भी आज जनता का भरोसा प्रशासन और सरकार से उठता ही जा रहा है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस ले लिये जाएंगे।

अखिलेश ने रामपुर में संवाददाताओं से कहा, ''समाजवादी सरकार के सत्ता में आने पर सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ दर्ज सभी केस वापस ले लिए जाएंगे।'' उन्होंने कहा, ''इस सम्बंध में प्रदेश की राज्यपाल से और जरूरत होने पर लोकतंत्र के जिम्मेदार से भी मुलाकात करूंगा। उन्हें प्रशासन द्वारा किए जा रहे अत्याचार की जानकारी दूंगा।

रामपुर से सभी एफआईआर की प्रति ले जाकर पूरी रिपोर्ट तैयार की जायेगी।'' अखिलेश ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है और विश्वास है कि वहां से न्याय मिलेगा। ऐसे ही तमाम मुकदमे एक बार मुलायम सिंह यादव पर भी दर्ज हुए थे, तब न्यायालय ने मदद की थी।

सपा की ओर से जारी एक बयान में अखिलेश के हवाले से कहा गया कि प्रशासन जितना अन्याय करेगा, लोगों का सरकार पर उतना ही विश्वास कम होगा। वैसे भी आज जनता का भरोसा प्रशासन और सरकार से उठता ही जा रहा है।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, महिलाओं के साथ भी अन्याय हुआ है। परिवार के सदस्यों को अपमानित करने के लिए उन्हें थाने तक ले जाया गया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने एक बेहतरीन जौहर अली विश्वविद्यालय की स्थापना की।

उन्होंने जो सपना देखा उसको जमीन पर उतारा। उन्होंने आने वाली नई पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए यह संस्थान बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम करती है। वह जानबूझ कर असली मुद्दों से भटकाने के लिए काम कर रही है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा देश को डर और नफरत के रास्ते पर ले जा रही है। पहले सहारनपुर में बाबा साहब की मूर्ति तोड़ी। आज जालौन में गांधी जी की प्रतिमा तोड़ दी। मंहगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्या से ध्यान बंटाने के लिए विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने जौहर अली विश्वविद्यालय, उर्दू गेट और रामपुर पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल का भी दौरा किया। वह आजम खां के निवास पर भी गए, उनके परिवार के सदस्यों से मिले तथा उन्हें समाजवादी पार्टी के पूर्ण समर्थन एवं सहयोग का भरोसा दिलाया। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीआज़म खानअखिलेश यादवरामपुरयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा