लाइव न्यूज़ :

अखिलेश की शर्त मंजूर नहीं, मैंने उन्हें कई मौके दिए, हम अब कभी नहीं जाएंगे सपा मेंः शिवपाल यादव

By भाषा | Updated: October 3, 2019 16:41 IST

जसवंत नगर सीट से सपा विधायक शिवपाल ने विधानसभा के विशेष सत्र में अपने संबोधन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि सपा आखिर क्यों उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की याचिका वापस लेने की बात कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउनसे सपा में वापसी करने की स्थिति में उन्हें अयोग्य घोषित करने की याचिका वापस लेने की सपा की शर्त के बारे में पूछा गया था।शिवपाल ने कहा कि उन्होंने सपा को बहुत मौके दिए लेकिन अब उन्होंने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बना ली है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सपा से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को संकेत दिया कि वह विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित करने की याचिका वापस लेने के संबंध में सपा द्वारा की गई पेशकश को मंजूर नहीं करेंगे।

जसवंत नगर सीट से सपा विधायक शिवपाल ने विधानसभा के विशेष सत्र में अपने संबोधन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि सपा आखिर क्यों उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की याचिका वापस लेने की बात कर रही है।

उनसे सपा में वापसी करने की स्थिति में उन्हें अयोग्य घोषित करने की याचिका वापस लेने की सपा की शर्त के बारे में पूछा गया था। शिवपाल ने कहा कि उन्होंने सपा को बहुत मौके दिए लेकिन अब उन्होंने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बना ली है।

विधानसभा में सपा और विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने पिछले महीने शिवपाल की सपा से विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अर्जी दी थी। हाल में उन्होंने बलिया में संवाददाताओं से कहा था कि अगर शिवपाल अपनी पार्टी खत्म कर सपा में शामिल हो जाएं तो उनकी अयोग्यता संबंधी अर्जी वापस ली जा सकती है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराजगी के बाद शिवपाल ने पिछले साल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था। 

टॅग्स :इंडियासमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवशिवपाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा