लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप मामला: UP में सियासत तेज-धरने पर बैठे अखिलेश, पीड़िता के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 13:35 IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मृत पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए लखनऊ से उन्नाव पहुंच गई हैं। यहां पहुंचकर पीड़िता के परिवार से प्रियंका गांधी मिलीं हैं। आपको बात दें कि आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता की देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव इस घटना के खिलाफ लखनऊ में धरने पर बैठ गए हैं। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार से बेटियां न्याय की मांग कर रही है, लेकिन सरकार उन्हें न्याय नहीं दे पा रही है।

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद लखनऊ में इस मामले पर सियासत तेज हो गई है। सपा नेता अखिलेश यादव ने इस मामले में मीडिया को संबोधित किया है। अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश व देश में बेटियों के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ा है। आज बीजेपी सरकार से बेटियां न्याय की मांग कर रही है, लेकिन सरकार उन्हें न्याय नहीं दे पा रही है। 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा के मुख्य द्वार के सामने शनिवार को धरने पर बैठ गए। अखिलेश पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्नाव घटना के विरोध में जमीन पर बैठ कर धरना दे रहे हैं। गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय बलात्कार पीड़िता को गुरुवार तड़के पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। आरोपियों में से दो के खिलाफ पीड़िता ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी युवती को विमान से लखनऊ से दिल्ली ले जाया गया था और वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मृत पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए लखनऊ से उन्नाव के लिए पहुंच गई हैं। यहां पहुंचकर पीड़िता के परिवार से प्रियंका गांधी मिली है। आपको बात दें कि आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता की देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।

आपको  बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत पर गहरा दुख जताते हुए इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की शनिवार को आलोचना की। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दिला पाए।

सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है। उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पीड़िता को तत्काल सुरक्षा क्यों नहीं दी ? जिस अधिकारी ने उसकी प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया, उस पर क्या कार्रवाई हुई?

उत्तर प्रदेश में रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है ?" आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता ने शुक्रवार देर रात यहां सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। बलात्कार के आरोपियों सहित पांच लोगों ने पीड़िता को अदालत जाते समय आग के हवाले कर दिया था। पीड़िता को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। वह 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा