लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: अखिलेश यादव ने सीएम योगी की कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल, कहा- मुसलमानों के प्रति नफरत फैला रही है भाजपा सरकार

By भाषा | Updated: April 28, 2020 21:10 IST

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग जमात के सदस्यों द्वारा आइसोलेशन वार्ड में बिरयानी की मांग किए जाने संबंधी झूठी खबरें फैला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्पन्न संकट को संभालने के प्रति गंभीर नहीं हैं।लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के बारे में विचार पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि इसके अलावा और रास्ता भी क्या है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कोरोना वायरस को लेकर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि पार्टी के सदस्य अपनी 'मूल सीख' का पालन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कोरोना वायरस से उपजे संकट से निपटने में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह जनप्रतिनिधियों की बात सुनने के बजाय अधिकारियों के कहने पर ही काम कर रहे हैं। यादव ने 'पीटीआई-भाषा' से साक्षात्कार में कहा कि मुसलमानों के प्रति नफरत पैदा करना भाजपा की मूल सीख है और यह पार्टी बस यही कर रही है।

भाजपा के लोग जमात के सदस्यों द्वारा पृथक इकाई में बिरयानी की मांग किए जाने संबंधी झूठी खबरें फैला रहे हैं। भाजपा समाज में मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने में कामयाब रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी 'टीम-11' की बैठकें करने में व्यस्त हैं और वह अपनी ही पार्टी के सांसदों विधायकों और मंत्रियों की बात नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री टीम-11 के साथ मैच खेलने में व्यस्त हैं। वह कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्पन्न संकट को संभालने के प्रति गंभीर नहीं हैं।

अपने पिछले तीन साल के कार्यकाल के दौरान योगी राज्य में मूलभूत ढांचा तैयार करने में नाकाम रहे हैं और उन्होंने केवल पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास का ही इस्तेमाल किया है। उन्हें अब यह बात मान भी लेनी चाहिए। यादव ने कहा कि भाजपा के विधायकों के बीच हताशा बढ़ रही है। मुख्यमंत्री जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा कर रहे हैं और अधिकारी प्रदेश पर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा "आखिर प्रदेश के मंत्री कहां चले गए? उन्हें तो जिलों का प्रभारी बनाया गया था। उन्हें बाहर निकलने से किसने रोका है? मुख्यमंत्री सिर्फ अधिकारियों के कहने पर चल रहे हैं।"

लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के बारे में विचार पूछे जाने पर यादव ने कहा कि इसके अलावा और रास्ता भी क्या है। लॉकडाउन लागू करना, कोविड-19 की जांच बढ़ाना और घरों में रहना ही एकमात्र चारा है। सपा अध्यक्ष ने हालांकि यह भी कहा कि लॉकडाउन की वजह से सारे कारोबार ठप हैं। लम्बे समय तक पूर्णबंदी रहने पर हालात बदतर हो जाएंगे।

सरकार को इसे ध्यान में रखते हुए अपनी नीतियां बनानी चाहिये। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण अब पुलिस बल और नर्सों में भी फैल रहा है लिहाजा उनके संपर्क में आए लोगों को भी तलाशा जाना चाहिए। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कोरोना वायरस के लक्षण विकसित होने पर उसके बारे में प्रशासन को नहीं बताने वाले लोगों को जेल भेजने का डर दिखा रही है।

ऐसा करने के बजाय उसे लोगों में विश्वास पैदा करना चाहिए ताकि लोग खुद सामने आएं। यादव ने कहा कि लोगों को यह भरोसा दिलाया जाना चाहिए कि उन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा। उन्हें धमकाया नहीं जाना चाहिए।  

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा