लाइव न्यूज़ :

जननायक जनता पार्टीः राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अजय सिंह चौटाला, हरियाणा शिक्षक घोटाले में जेल की सजा काट रहे और अभी पैरोल पर हैं

By भाषा | Updated: August 31, 2020 20:51 IST

चौटाला वर्ष 2000 में हुए हरियाणा शिक्षक घोटाले में जेल की सजा काट रहे हैं और अभी पैरोल पर हैं। जजपा ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व सांसद डॉ.अजय सिंह चौटाला को पंचकूला में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जननायक जनता पार्टी का अध्यक्ष घोषित किया गया।’’

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी नेता ने कहा कि जजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी देने का फैसला किया। पिछले साल चुनाव आयोग में पार्टी का पंजीकरण कराया गया तब युवा नेता और अजय सिंह चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला का नाम बतौर पार्टी अध्यक्ष दिया गया था।दिग्विजय चौटाला ने यह भूमिका नहीं निभाई और उन्होंने कहा कि अब औपचारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष की घोषणा की गई है।

चंडीगढ़ः पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला को जननायक जनता पार्टी(जजपा) का सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चौटाला को अध्यक्ष बनाने का फैसला पंचकूला में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।

उल्लेखनीय है कि चौटाला वर्ष 2000 में हुए हरियाणा शिक्षक घोटाले में जेल की सजा काट रहे हैं और अभी पैरोल पर हैं। जजपा ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व सांसद डॉ.अजय सिंह चौटाला को पंचकूला में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जननायक जनता पार्टी का अध्यक्ष घोषित किया गया।’’

पार्टी नेता ने कहा कि जजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी देने का फैसला किया। जजपा सूत्रों ने बताया कि जब पिछले साल चुनाव आयोग में पार्टी का पंजीकरण कराया गया तब युवा नेता और अजय सिंह चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला का नाम बतौर पार्टी अध्यक्ष दिया गया था।

हालांकि, दिग्विजय चौटाला ने यह भूमिका नहीं निभाई और उन्होंने कहा कि अब औपचारिक रूप से पार्टी अध्यक्ष की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि 59 वर्षीय अजय चौटाला पूर्व उप प्रधानमंत्री दिवंगत देवी लाल के पोते हैं और जजपा के सह संस्थापक हैं। पार्टी की स्थापना दिसंबर 2018 में की गई थी।

इस बैठक में अजय चौटाला के बेटे और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और जजपा की हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी मौजूद थे एवं सिंह ने ही अजय चौटाला का नाम प्रस्तावित किया। दुष्यंत ने ट्वीट किया, ‘‘ जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के संस्थापक व पूर्व सांसद आदरणीय डॉ अजय सिंह चौटाला जी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। मैं संगठन व सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। 

टॅग्स :जननायक जनता पार्टीहरियाणामनोहर लाल खट्टरदुष्यंत चौटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा