लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा- कृषि कानून को मिली अच्छी प्रोतिक्रिया, विरोध प्रदर्शन सिर्फ पंजाब में

By भाषा | Updated: October 3, 2020 17:32 IST

जावड़ेकर ने कहा कि पार्टी नेता देश भर में इस मुद्दे पर छोटी सभाएं कर रहे हैं क्योंकि महामारी के कारण बड़ी जनसभाओं की इजाजत नहीं है। उन्होंने राकांपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार पर स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट को लागू करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि नवनिर्मित कृषि कानूनों को कृषक समुदाय से “जबर्दस्त प्रतिक्रिया” मिली है।उन्होंने कहा कि पंजाब को छोड़कर देश के किसी भी हिस्से में इन्हें लेकर किसी तरह के विरोध प्रदर्शन की खबर नहीं है।

पणजीः केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि नवनिर्मित कृषि कानूनों को कृषक समुदाय से “जबर्दस्त प्रतिक्रिया” मिली है और पंजाब को छोड़कर देश के किसी भी हिस्से में इन्हें लेकर किसी तरह के विरोध प्रदर्शन की खबर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में प्रदर्शन के पीछे शिरोमणि अकाली दल (शिअद), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) जैसे दलों के अपने राजनीतिक हित हैं।कृषि कानूनों के बारे में जागरूगता फैलाने की भाजपा की पहल के तहत जावड़ेकर उत्तरी गोवा के चोराओ गांव में किसानों के एक समूह को संबोधित कर रहे थे। पर्यावरण मंत्री ने किसानों के लिए अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा, “पंजाब को छोड़कर कृषि कानूनों के खिलाफ देश में कहीं भी प्रदर्शन नहीं हो रहे हैं। आपको राजनीतिक एजेंडे के तहत प्रदर्शन नहीं करना चाहिए।”उन्होंने दावा किया, “इन कानूनों को देश भर के कृषक समुदायों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है।” उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी सरकार का लक्ष्य सभी किसानों को न्याय देना है जिन्हें पूर्व में उनके हक से वंचित रखा गया।”जावड़ेकर ने कहा कि पार्टी नेता देश भर में इस मुद्दे पर छोटी सभाएं कर रहे हैं क्योंकि महामारी के कारण बड़ी जनसभाओं की इजाजत नहीं है। उन्होंने राकांपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार पर स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट को लागू करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। समिति ने किसानों के हित में कई अनुशंसाएं की थीं।

उन्होंने कहा, “पवार जब कृषि मंत्री थे तब मैंने राज्यसभा में स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों का मुद्दा उठाया था। लेकिन वे समिति की रिपोर्ट को लागू करने में नाकाम रहे।” 

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरपंजाबकिसान विरोध प्रदर्शनकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा