लाइव न्यूज़ :

भाजपा-आप के बीच समझौता, तुम हरियाणा में बने रहो और हम दिल्ली में बने रहेंगेः कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 28, 2019 17:37 IST

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने यह भी दावा किया कि पहले भी कई मौकों पर केजरीवाल भाजपा के साथ खड़े हुए हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ है। चोपड़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा में भाजपा को दुष्यंत का समर्थन मिलने के बाद उसी दिन अजय चौटाला को फर्लो मिला।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम केजरीवाल ने दिलाया अजय चौटाला को फर्लो, हरियाणा में आप ने भाजपा की मदद कीः कांग्रेस।लवली ने आरोप लगाया, ‘‘हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने भाजपा की मदद की है।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता अजय चौटाला को फर्लो दिलवाने में मदद की ताकि हरियाणा में भाजपा की सरकार बन सके।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने यह भी दावा किया कि पहले भी कई मौकों पर केजरीवाल भाजपा के साथ खड़े हुए हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ है। चोपड़ा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा में भाजपा को दुष्यंत का समर्थन मिलने के बाद उसी दिन अजय चौटाला को फर्लो मिला।

दिल्ली सरकार की अनुमति के बिना यह फर्लो नहीं मिल सकता है। तय नियमों के मुताबिक दिल्ली सरकार के गृह मंत्रालय की मंजूरी से फर्लो मिलता है। यह स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल की सहमति से फर्लो मिला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल ने जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य बनने का समर्थन किया, जबकि वह खुद दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग कर रहे हैं। यह उनका दोहरा मापदण्ड है। आप भाजपा की बी टीम है।’’

दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली ने आरोप लगाया, ‘‘हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने भाजपा की मदद की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फर्लो मंजूर कराई ताकि हरियाणा में भाजपा की सरकार बन सके। सरकार बनने में केजरीवाल ने पूरी मदद की है। पहले भी कई मौके पर केजरीवाल भाजपा की मदद कर चुके हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘केंद्र सरकार की तरह केजरीवाल भी दिल्ली की सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। जींद उपचुनाव के समय इनेलो नेता ओमप्रकाश चौटाला का फर्लो आवेदन रदद् किया गया था ताकि वह जजपा के खिलाफ प्रचार नहीं कर सकें।’’ कांग्रेस की दिल्ली इकाई की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद ने कहा, ‘‘भाजपा और आप नूराकुश्ती कर रही है। यह कम देखा गया कि रविवार के दिन फर्लो मिलती है। यहां विशेष परिस्थिति में फर्लो दिया गया। भाजपा और आप के बीच समझौता हुआ कि तुम हरियाणा में बने रहो और हम दिल्ली में बने रहेंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, जजपा और आप आपस में मिली हुई है तथा इनको डर था कि हरियाणा कांग्रेस के पक्ष में जो आंधी उठी है, वह दिल्ली न पहुंच जाए। कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने सवाल किया, ‘‘क्या यह सही नहीं है कि दो हजार कैदियों के फर्लो विचाराधीन हैं।

ऐसे में सिर्फ अजय चौटाला के फर्लो को ही मंजूरी दी गई।’’ उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने कांग्रेस के पक्ष में बन रहे माहौल से खौफ खाकर यह कदम उठाया। गौरतलब है कि हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता एवं जजपा नेता अजय चौटाला को दिवाली से एक दिन पहले फर्लो मिला। वह हरियाणा में भाजपा और जजपा की गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीमोदी सरकारहरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019दुष्यंत चौटालाजननायक जनता पार्टीदिल्ली सरकारअरविन्द केजरीवालमनोहर लाल खट्टरसोनिया गाँधीभूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा