लाइव न्यूज़ :

शिवराज के बाद अब सिंधिया का ऑडियो क्लिप वायरल! दावा- ' टिकट के लिए 50 लाख की हो रही है बात'

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 11, 2020 14:38 IST

एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और मौजूदा मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का कथित ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि सीएम शिवराज ने कहा है- ''कमलनाथ सरकार गिराने को लेकर BJP केंद्रीय नेतृत्व से आदेश मिला था।''

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत न्यूज हिंदी ऐसे किसी भी वायरल ऑडियो क्लिप की पुष्टी नहीं करता है। वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है।ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां कोरोना संक्रमित पाई गई हैं, जिसके बाद वह दोनों इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में एडमिट हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में ऑडियो क्लिप का नया ट्विस्ट आ गया है। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद दावा किया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य माधराव सिंधिया का एक ऑडियो क्लिपववायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस ऑडियों क्लिप को कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने शेयर किया है। इस ऑडियो क्लिप में टिकट के लिए 50 लाख रुपये के लेन-देन की बात को सुना जा सकता है। वायरल ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि यह विधानसभा चुनाव के वक्त का है। लोकमत न्यूज हिंदी इस वायरल ऑडियो क्लिप की पुष्टी नहीं करता है। ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप के आधार पर बनाई गई है। 

क्या है वायरल ऑडियो क्लिप की पूरी बातचीत 

नवभारत टाइम्स (ऑडियो की पु्ष्टी नहीं की है) में छपी रिपोर्ट के मुताबिक वायरल ऑडियो में अनिता जैन नाम की महिला को टिकट देने की बात हो रही है। इस ऑडियो में महिला किसी अग्रवाल नाम के व्यक्ति को 50 लाख रुपये देने की बात कर रही है। 

ऑडियो की शुरुआत में महिला, जो खुद को अनिता कह रही है, पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रणाम करती है। जिसका रिप्लाई देते हुए सिंधिया कहते हैं कि सॉरी अनिता इस बार मैं कुछ नहीं करवा पाया।

टिकट की दावेदार अनिता सिंधिया से रोते हुए अपनी बात कहती है। वह यह भी कहती है कि अशोकनगर सीट कांग्रेस के पक्ष में जा रही है, मैंने पूरी तैयारी कर ली है। 

देखिए इस वायरल ऑडियो क्लिप पर कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के एक शख्स ने क्या लिखा? 

अविनाश कादबे (Avinash Kadbe) जिन्होंने अपने ट्विटर बॉयो में खुद को कांग्रेस मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया टीम से जुड़ा हुआ बताया है। उन्होंने इस वायरल ऑडियो क्लिप पर टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा है, ''तो क्या सिंधिया टिकट बेचते थे? 50 लाख का लेन-देन अशोक नगर विधानसभा टिकट 2018 में सिंधिया और महिला की बातचीत का ऑडियो वायरल! इसमें महिला बोल रही है महाराज मैंने (पाराशर सिंधिया के PA) को 50 लाख दिए, फिर भी टिकट नहीं मिला?'' 

अविनाश कादबे (Avinash Kadbe) ट्विटर स्क्रीनशॉट

सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी ऑडियो वायरल होने का दावा

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान का है। जिसमें शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं से कह रह हैं कि कांग्रेस की सरकार को गिराने का आदेश बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व से मिला था

अंग्रेजी वेबसाइट NDTV ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि क्लिप में शिवराज सिंह चौहान को कहते सुना जा सकता है, ''केन्द्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए... नहीं तो ये बर्बाद कर देगी, तबाह कर देगी और आप बताओ ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी भाई के बिना सरकार गिर सकती थी? और कोई तरीका नहीं था। कांग्रेस कह रही है धोखा तुलसी सिलावट ने न दिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने न दिया, धोखा कांग्रेस ने दिया।'' 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य माधराव सिंधिया किसी रैली के मंच पर ( पुरानी तस्वीर)

कांग्रेस मध्य प्रदेश ने दी इसपर अपनी प्रतिक्रिया

कांग्रेस मध्य प्रदेश के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शिवराज सिंह चौहान के कथित ऑडियो क्लिप पर कई प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, शिवराज कहते हैं- केन्द्रीय नेतृत्व ने सरकार गिराई, और केन्द्रीय नेतृत्व इसे मौन रहकर स्वीकार करता है। वाह मोदी जी, 70 साल से सुरक्षित प्रजातंत्र भी निगल गए..?

एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, मुख्यमंत्री शिवराज का एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वो कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि केन्द्रीय नेतृत्व के कहने पर कमलनाथ सरकार गिराई है। मोदी जी, लोकतंत्र की हत्या के इन आरोपों पर आप मौन क्यों हैं..? —जनता माफ नहीं करेगी।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, शिवराज जी मध्य प्रदेश सरकार गिराने के षडयंत्र में मोदी व अमित शाह के शामिल होने का भंडाफोड़ करने के लिए धन्यवाद। अब यह साफ हो गया है कि जब मोदी जी को कोरोना से निपटने के लिए  समय देना था, वे मध्य प्रदेश की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने में व्यस्त थे। 

मध्य प्रदेश में 15 महीने चली थी कमलनाथ की सरकार

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य के 22 विधायकों ने भी कांग्रेस छोड़ दिया था और कमलनाथ को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद बीजेपी ने प्रदेश में सरकार बनाई और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 

मध्य प्रदेश विधानसभा में फिलहाल 206 सदस्य हैं, जिनमें से 107 भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 92 कांग्रेस के हैं। बाकी अन्य हैं। राज्य में वर्तमान में  बहुमत का आंकड़ा 104 है।  

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाशिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकमलनाथदिग्विजय सिंहनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील