लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के चोटिल होने पर पश्चिम बंगाल सरकार ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट, जानें रिपोर्ट में लिखी मुख्य बातें

By अनुराग आनंद | Updated: March 13, 2021 07:17 IST

नंदीग्राम सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार के दौरान 10 मार्च को पूर्वी मेदिनीपुर जिले में बिरूलिया बाजार में बनर्जी चोटिल हो गयी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और राज्य के लिए नियुक्त दो पर्यवेक्षकों से एक रिपोर्ट मांगी थी।  अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों की मिली-जुली राय आयी, इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है।

कोलकाता: नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने पर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा चुनाव आयोग को भेजी गयी रिपोर्ट में ‘‘चार-पांच लोगों’’ के हमले का जिक्र नहीं किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

हालांकि, उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर भारी भीड़ की मौजूदगी का हवाला दिया गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां पर घटना हुई वहां का कोई स्पष्ट फुटेज उपलब्ध नहीं है। नंदीग्राम सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार के दौरान 10 मार्च को पूर्वी मेदिनीपुर जिले में बिरूलिया बाजार में बनर्जी चोटिल हो गयी थीं।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि ‘‘चार-पांच’’ लोगों के धक्के में वह चोटिल हो गयी थीं

बनर्जी ने आरोप लगाया था कि ‘‘चार-पांच’’ लोगों के धक्के में वह चोटिल हो गयी थीं। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘इलाके में एक दुकान में सीसीटीवी लगा था लेकिन वह काम नहीं कर रहा था। स्थानीय लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों की मिली-जुली राय आयी है। इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है।’’ घटना के बाद चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और राज्य के लिए नियुक्त दो पर्यवेक्षकों से एक रिपोर्ट मांगी थी।  

चुनाव आयोग के अधिकारी ममता बनर्जी को चोट लगने के मामले में दिए गए रिपोर्ट पर चर्चा कर रहे हैं-

रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से यह भी नहीं बताया गया कि क्या कुछ लोगों ने जानबूझकर ममता की कार का दरवाजा बंद किया था। रिपोर्ट में कार के पास लोहे के खंभे के होने का उल्लेख है, लेकिन यह नहीं साफ हुआ कि क्या उसी पोल से रगड़ खाने के कारण दरवाजा बंद हुआ या फिर कोई और वजह रही। फिलहाल, इस रिपोर्ट पर चुनाव आयोग के अधिकारी चर्चा कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा