लाइव न्यूज़ :

सात माह में कांग्रेस छोड़ दिया अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने, कहा- कुछ लोग पार्टी के साथ घोर विश्वासघात कर रहे हैं

By भाषा | Updated: September 10, 2019 17:55 IST

फिल्मों से राजनीति में आई उर्मिला मातोंडकर का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ी शर्मिंदगी की तरह है, क्योंकि पार्टी को अगले महीने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का सामना करना है और वह इस समय अपने नेताओं को एकजुट रखने के लिए जूझ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर उत्तर मुंबई सीट से चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उनकी हार हुई।मिलिंद देवड़ा को 16 मई के लिखे पत्र में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर 'कोई कार्रवाई' नहीं की गई।

फिल्मों से राजनीति में आई उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। करीब छह माह पहले कांग्रेस में शामिल हुई उर्मिला ने ‘पार्टी के भीतर की तुच्छ राजनीति’ को कांग्रेस छोड़ने की वजह बताई।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर उत्तर मुंबई सीट से चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उनकी हार हुई। वह इस साल मार्च में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। मातोंडकर का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ी शर्मिंदगी की तरह है, क्योंकि पार्टी को अगले महीने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का सामना करना है और वह इस समय अपने नेताओं को एकजुट रखने के लिए जूझ रही है।

मातोंडकर ने अपने बयान में कहा कि मुंबई कांग्रेस के मुख्य पदाधिकारी पार्टी को मजबूत बनाना चाहते नहीं हैं अथवा वे ऐसा करने में अक्षम हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं निहित स्वार्थों (वाले व्यक्तियों) को इस बात की इजाजत नहीं देती कि मुंबई कांग्रेस में किसी बड़े लक्ष्य पर काम करने के बजाय मेरा इस्तेमाल ऐसे माध्यम के रूप में किया जाए जिससे अंदरूनी गुटबाजी का सामना किया जा सके।’’

मातोंडकर ने कहा कि उनके मन में पहली बार इस्तीफा देने की बात तब आई जब मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को 16 मई के लिखे पत्र में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर 'कोई कार्रवाई' नहीं की गई। अपने पत्र में उन्होंने मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम के करीबी सहयोगियों संदेश कोंदविल्कर और भूषण पाटिल के कृत्यों की आलोचना की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘उक्त पत्र में विशेषाधिकार प्राप्त और गोपनीय बातें थीं, जिसे आसानी से मीडिया में लीक कर दिया गया, जो मेरे अनुसार घोर विश्वासघात था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कहने की जरूरत नहीं है कि मेरे द्वारा लगातार विरोध के बावजूद पार्टी में किसी भी व्यक्ति ने माफी नहीं मांगी या मेरे प्रति कोई सरोकार नहीं दिखाया।’’

मातोंडकर ने दावा किया कि उत्तरी मुंबई में कांग्रेस के ‘‘घटिया प्रदर्शन’’ के लिए कुछ जिम्मेदार लोगों के नाम उन्होंने अपने पत्र में लिखे, लेकिन उनकी जवाबदेही तय करने की जगह उन्हें नए पदों के रूप पुरस्कार दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वाभाविक है कि मुंबई कांग्रेस के मुख्य पदाधिकारी या तो अक्षम हैं अथवा बदलाव लाने और पार्टी की भलाई संगठन में परिवर्तन लाने के लिए संकल्पबद्ध नहीं हैं।’’

मातोंडकर के बयान में उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। बहरहाल, उन्होंने कहा कि वह ‘‘विचारों एवं विचारधाराओं’’ के पक्ष में खड़ी हुई हैं तथा वह लोगों के लिए ‘‘ईमानदारी एवं गरिमा ’’ के साथ काम करती रहेंगी। 

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019उर्मिला मार्तोडकरकांग्रेससोनिया गाँधीSonia Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा