लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी के एनडी गुप्ता का नामांकन मंजूर, कांग्रेस की शिकायत खारिज

By स्वाति सिंह | Updated: January 8, 2018 14:00 IST

कांग्रेस ने एनडी गुप्‍ता के नामांकन के बाद उनके खिलाफ दो बार शिकायत कर उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की थी।

Open in App

राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार एनडी गुप्‍ता का नामांकन पत्र मंजूर कर लिया गया है। कांग्रेस के नेता अजय माकन ने गुप्‍ता पर 'लाभ के पद' पर रहने का आरोप लगाते हुए आयोग से शिकायत की थी, जिसे रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया है। आम आदमी पार्टी के दूसरे राज्य सभा उम्मीदवार संजय सिंह ने कहा कि सस्‍ती लोकप्र‍ियता के लिए यह मुहिम चलाई जा रही थी, जिसका सच आज सामने आ गया। सिंह ने कहा की गुप्‍ता ने किसी लाभ के पद पर रहते हुए नामांकन नहीं भरा था। कांग्रेस मानसिक दीवालियेपन का शिकार है। 

बता दें कि, कांग्रेस ने आप के राज्यसभा प्रत्याशी एनडी गुप्‍ता के नामांकन के बाद उनके खिलाफ दो बार शिकायत कर उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की थी। नामांकन के बाद अजय माकन ने शुक्रवार को ट्वीट किया था कि एनडी गुप्ता बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जीएसटी के समर्थक हैं और सरकार ने उनकी नियुक्ति 1.75 लाख करोड़ रुपए के स्वामित्व वाली नेशनल पेंशन स्कीम ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में की थी और आज भी वह उस पद पर आसीन हैं। माकन ने गुप्ता आम आदमी पार्टी को 'भाजपा की बी टीम' करार दिया था। 

आम आदमी पार्टी की तरफ से गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए तीन उम्म्मीदवारों का नामांकन हुआ था, जिनमें पार्टी नेता संजय सिंह, व्यवसायी सुशील गुप्ता और चार्टर्ड अकांउटेंट एनडी गुप्ता शामिल हैं। आम आदमी द्वारा राज्यसभा उम्‍मीदवारों के लिए जो तीन नामों की घोषणा की है उसके बाद कुमार विश्‍वास की नाराजगी खुलकर सामने आ गई थी। विश्वास ने आलोचना करते हुए पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें सच बोलने के लिए दंडित किया गया है। आम आदमी पार्टी ने पार्टी के पुराने चेहरे कुमार विश्वास को ही नहीं बल्कि आशीष खेतान और आशुतोष जैसे नेताओं का भी राज्यसभा के लिए नामांकन नहीं किया है। 

टॅग्स :आपकांग्रेसइंडियाकुमार विश्वाससंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए