लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब पर साल 2020 में 9 साल के इस बच्चे ने की सबसे ज्यादा कमाई, जानिए कितने सौ करोड़? सुनकर होंगे हैरान

By विनीत कुमार | Updated: December 21, 2020 14:57 IST

Open in App
1 / 7
साल 2020 का समापन होने वाला है। कोरोना महामारी के कारण भले ही ये साल दुनिया भर के ज्यादातर लोगों के लिए बुरा अनुभव साबिक हुआ, इसके बावजूद कई लोगों ने इस गुजरते साल में कुछ नई उपलब्धियां भी हासिल की। इसी में से एक रायन काजी भी हैं। (फोटो- रायन काजी, वीडियो ग्रैब)
2 / 7
रायन काजी साल 2020 में यूट्यूब से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने कितनी कमाई की, इस बारे में सुनकार आप हैरान हुए बिना नहीं रह सकेंगे। रायन काजी की उम्र 9 साल है और वे अमेरिका के टेक्सास में रहते हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम, रायन काजी)
3 / 7
रायन काजी ने इस साल यानी 2020 में 29.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 220 करोड़ रुपये की कमाई की है। दिलचस्प ये भी है कि रायन 2018 और 2019 में भी यूट्यूब से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बने थे। (फोटो- इंस्टाग्राम, रायन काजी)
4 / 7
रायन काजी का असली नाम रायन गुआन है। उन्होंने 2015 में वीडियो बनाना शुरू किया था। बच्चों के लिए बनने वाले खिलौने के रिव्यू देख रायन को खुद वीडियो बनाने का ख्याल आया। वे अब यूट्यूब पर खिलौनों और गेम्स को अनबॉक्स करते हैं और उनके रिव्यू करते हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम, रायन काजी)
5 / 7
आपको जानकर हैरानी होगी कि रायन की सबसे लोकप्रिय वीडियो ह्यूज एग्स सरप्राइज टॉय चैलेंज के 2 बिलियन से भी अधिक व्यूज हैं। यूट्यूब के इतिहास की 60 सबसे ज्यादा देखने वाली वीडियो में ये शामिल है। (फोटो- इंस्टाग्राम, रायन काजी)
6 / 7
रायन ने हाल ही में निकेलोडिएन के साथ अपनी खुद की टीवी सीरीज की डील भी साइन की है। रायल की लोकप्रियता का आज आलम ये है कि कई खिलौनों की कंपनियां आज खुद उनके पास आती हैं और वे उन्हें लेकर रिव्यू देते हैं। इनके वीडियो के करोड़ो व्यूज होते हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम, रायन काजी)
7 / 7
फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार यूट्यूब से कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर मिस्टर बिस्ट हैं। ये 22 साल के हैं और उनका असली नाम जिमी डोनाल्डसन है। इन्होंने 24 मिलिय डॉलर की इस साल यूट्यूब से कमाई की है। वहीं तीसरे नंबर पर ड्यूड परफेक्ट हैं जिन्होंने 23 मिलियन डॉलर इस साल यूट्यूब से कमाए हैं।
टॅग्स :यू ट्यूबयुट्यूब वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेVIDEO: 10 रुपये का पेट्रोल और 500 का नोट, देखकर हंसी नहीं रुकेगी, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेVIDEO: पड़ोस की भाभी को इंप्रेस करने के चक्कर में!, चाचा ने किया जबर्दस्त डांस, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल