लाइव न्यूज़ :

Bangladesh mosque: मस्जिद में छह एयर कंडीशनर में ब्लास्ट, 27 मरे, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2020 16:27 IST

Open in App
1 / 8
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके की एक मस्जिद में छह एयर कंडीशनर में करीब-करीब एक साथ हुए विस्फोट में एक और जख्मी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है, जिसके बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
2 / 8
बीडीन्यूज24.कॉम की खबर के मुताबिक, ढाका के शेख हसीना जलन एवं प्लास्टिक सर्जरी राष्ट्रीय संस्थान में 30 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। खबर में बताया गया है कि अस्पताल में 10 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
3 / 8
चार सितंबर को नारायनगंज जिले की बैतुल सलात मस्जिद में भूमिगत पाइलपलाइन में गैस का रिसाव होने की वजह से शाम की नमाज़ के वक्त तकरीबन एक साथ छह एयर कंडीशनरों में विस्फोट हो गया था। हादसे में सात साल के एक बच्चे समेत 21 लोगों की मौत शनिवार को हुई थी जबकि पांच घायलों ने रविवार को दम तोड़ा था।
4 / 8
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को संसद सत्र को संबोधित करते हुए घटना पर शोक जताया। इसमें उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है...अल्लाह काश जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे 13 लोगों की जान बख्शे।’’
5 / 8
दमकल के अधिकारियों को संदेह है कि पाइपलाइन से रिसाव के बाद गैस जमा हो गई और स्पार्क होने पर मस्जिद में भूतल पर स्थित सभी छह एयर कंडीशनर फट गए।
6 / 8
दमकल सेवा के सहायक उप निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन ने कहा, ‘‘गैस पाइपलाइन मस्जिद के नीचे से होकर गुजर रही है। हमें संदेह है कि उसमें से गैस रिसाव हुआ और खिड़कियां बंद होने के कारण गैस भीतर जमा हो गई। इसी बीच किसी ने एसी या पंखा बंद या चालू किया होगा जिससे स्पार्क हुआ और फिर विस्फोट हो गया।’’
7 / 8
हसीना ने संसद में कहा कि उन्होंने इस घटना के मद्देनजर देशभर की सभी मस्जिदों में दमकल सेवा प्रणाली की समीक्षा के आदेश जारी किए हैं। खबरों के मुताबिक मस्जिद समिति ने हाल में गैर रिसाव की शिकायत दर्ज करवाई थी।
8 / 8
समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने घूस मांगी थी, जो नहीं देने पर उन्होंने इस शिकायत की ओर ध्यान नहीं दिया। हसीना ने कहा कि घटना की अलग जांच के आदेश दिए गए हैं। 
टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनानरेंद्र मोदीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल