लाइव न्यूज़ :

हाईवे पर हवा में उड़ती नजर आई कार, दुर्घटना की फोटोज देखकर चौंक जाएंगे आप

By अभिषेक पारीक | Updated: July 20, 2021 21:54 IST

Open in App
1 / 5
सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार फिल्मी स्टाइल में हवा में उड़ती नजर आ रही है। चौंका देने वाला यह वीडियो अमेरिका का है। वीडियो में साफ नजर आता है कि एक कार हवा में उड़ती हुई आती है और सड़क पर गिरने के बाद उसके परखच्चे उड़ जाते हैं।
2 / 5
यह रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना कैलिफोर्निया के यूबा शहर की बताई जा रही है। कार में एक परिवार गुजर रहा था कि यह लम्हा कैद हो गया। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल प्रेस लाइफ ने शेयर किया है।
3 / 5
इसके शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि शॉकिंग क्रैश में कैलिफोर्निया के हाईवे 99 पर एक कार कूद गई। साथ ही इसे डरावनी घटना बताया गया है।
4 / 5
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कार साधारण गति से हाईवे से गुजर रही है। इसी दौरान एक मोड़ पर काले धुंए के साथ एक कार उड़ती हुई कैमरे में नजर आती है। हाईवे से गुजर रही कार में मौजूद शख्स ब्रेक लगाते हैं और इसी दौरान उड़ती हुई कार हाईवे पर आकर गिर जाती है। उसके परखच्चे उड़ जाते हैं। इस दौरान कार कार में बैठी औरत चिल्लाती हैं। तभी कार में ही सवार एक अन्य शख्स उसे आपातकालीन सेवा 911 पर को फोन करने के लिए कहता है।
5 / 5
इस मामले में सामने आया है कि हिट एंड रन मामले में शामिल एक महिला ड्राइवर अपनी गाड़ी को भगा रही थीं। वह हाईवे पर गलत दिशा में अपनी कार को बहुत ही तेजी से दौड़ा रही थीं। इसी दौरान एक मोड़ पर उसकी गाड़ी असंतुलित होकर सीधे हाईवे पर आकर गिर जाती है। आश्चर्यजनक रूप से गाड़ी में सवार महिला को मामूली चोटें आई हैं। सामने आया वीडियो एक मिनट और आठ सेकेंड का है।
टॅग्स :अजब गजबसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी