पिंक ड्रेस में सनसेट को निहारती मौनी रॉय का दिखा दिलकश अंदाज, लिखा- 'उतना प्यार करो..'

By शैलेश कुमार भक्त | Published: April 24, 2021 11:33 AM2021-04-24T11:33:12+5:302021-04-24T11:36:10+5:30

Next

हाल ही में मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सनसेट एन्जॉय करती कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

इन तस्वीरों में मौनी रॉय पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत अंदाज में सनसेट को निहारती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं।

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'पृथ्वी से उतना प्यार करो जितना खुद से करोगे।'

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

मौनी रॉय ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली से अंग्रेजी ऑनर्स और जन संचार कोर्स किया, उसके बाद वो टीवी की दुनिया में आ गयी।

मौनी रॉय टीवी की दुनिया में नागिन शिवन्या और देवो के देव महादेव में सती के किरदार के लिए जानी जाती हैं।

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में एकता कपूर के टीवी शो, क्यों सास भी कभी बहू थी से की।

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मौनी रॉय के इंस्टाग्राम पर 16.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।