हिना खान वॉटर बेबी बन समंदर में मस्ती करती आईं नजर, दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार

By शैलेश कुमार भक्त | Published: March 22, 2021 01:09 PM2021-03-22T13:09:55+5:302021-03-22T13:14:00+5:30

Next

हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हिना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

इन तस्वीरों में हिना खान वॉटर बेबी बन समंदर में ग्लैमरस अंदाज में मस्ती करती नजर आ रही हैं। फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

अक्सर हिना खान इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हिना बिग बॉस 14 में सीनियर कंटेस्टेंट के रूप में भी शामिल हुई थीं।

टीवी से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली हिना खान एक बार फिर से अपनी ग्लैमरस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुईं है।

हिना खान ने साल 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने अभिनय कि शुरूआत की जिसमें इन्होंने मुख्य किरदार "अक्षरा" को निभाया था।

हिना खान को साल 2014 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। हिना खान ने बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

साल 2017 में वह एक साहसिक टीवी शो “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी” की रनर-अप बनी। इसके बाद साल 2018 में 'कसौटी ज़िन्दगी की' टीवी सीरियल में, ये दोबारा कोमोलिका के अवतार में नज़र आईं।

हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हिना खान के इंस्टाग्राम पर 11.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।