लाइव न्यूज़ :

Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro भारत में हुए लॉन्च, तस्वीरों में देखें लुक्स और फीचर्स

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 5, 2018 18:38 IST

Open in App
1 / 15
फोन में 5.84 इंच फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। रेडमी 6 प्रो नॉच डिस्प्ले के साथ है।
2 / 15
फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए अड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी या 4 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा।
3 / 15
रेडमी 6 प्रो में 4000 एमएएच बैटरी दी गई है। शाओमी का दावा है कि एक बार चार्ज होने पर फोन की बैटरी दो दिन तक चलेगी।
4 / 15
रियर कैमरा एआई पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। कंपनी ने इवेंट में बताया कि फोन में लोकप्रिय रेडमी नोट 5 प्रो वाला कैमरा सेटअप है। फोन में एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
5 / 15
फोन में 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
6 / 15
भारतीय बाजार में शाओमी रेडमी 6ए स्मार्टफोन की के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है।
7 / 15
शाओमी रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट।
8 / 15
फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है।
9 / 15
कैमरे की बात करें तो Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है।
10 / 15
इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट का कुल वज़न 145 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए Redmi 6A में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी है।
11 / 15
भारतीय बाजार में शाओमी के नए रेडमी 6 के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये और 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,499 रुपये है।
12 / 15
फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज पर चलने वाला मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर है। फोन को 3 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
13 / 15
रेडमी 6 में पिछले वेरिएंट से बेहतर कैमरा दिया गया है। इसमें रियर पर 12 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर मिलेंगे।
14 / 15
शाओमी का दावा है कि रेडमी 6 में ज्यादा बेहतर सेल्फी लेने के लिए बेहतर फीचर्स वाला कैमरा दिया गया है।
15 / 15
नया एंट्री-लेवल ऐंड्रॉयड ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। फोन तीन कार्ड स्लॉट के साथ आता है यानी यूजर्स दो सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टअमेजनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की