लाइव न्यूज़ :

Vijayadashami 2023: भगवान श्री महाकाल मनाया जा रहा दशहरा, शमी वृक्ष का पूजन, मंदिर पर चढ़ा नया ध्वज

By बृजेश परमार | Published: October 24, 2023 10:07 AM

Open in App
1 / 6
पौराणिक मान्यता व राजवंश परंपरा में विजय दशमी पर सर्वत्र विजय की कामना से नगर सीमान्लंघन स्थित शमी वृक्ष का पूजन किया जाता है। इसी के तहत सोमवार को विजयादशमी पर उज्जैन के राजा भगवान श्री महाकाल की सवारी दशहरा मैदान पहुंची । यहां पर शमी वृक्ष का पूजन किया गया।इससे पूर्व सुबह के समय परंपरानुसार मंदिर पर नया ध्वज चढ़ाया गया।
2 / 6
वर्ष में एक बार विजयादशमी पर भगवान नए शहर फ्रीगंज स्थित दशहरा मैदान जाते हैं। सवारी को सीमान्लंघन सवारी कहा जाता है। महाकाल मंदिर में यह परंपरा इस बार सोमवार को मनाई गई। मंदिर समिति की जनसंपर्क अधिकारी गौरी जोशी ने बताया कि ग्वालियर पंचांग के अनुसार विजय दशमी सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे भगवान महाकाल की सवारी निकली।
3 / 6
मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी ने अवंतिकानाथ को सलामी दी। सवारी कोटमोहल्ला, गुदरी चौराहा,पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुण्डा माता चौराहा से टॉवर के रास्ते पुराने कलेक्टर बंगले के सामने से होती हुई दशहरा मैदान पहुंची।
4 / 6
इस दौरान भगवान का नए शहर में पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सवारी के दशहरा मैदान पहुंचने पर कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम ने भगवान महाकाल व शमी वृक्ष की पूजा अर्चना की। पूजन पश्चात सवारी फ्रीगंज ओवरब्रिज से संख्याराजे धर्मशाला, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, तोपखाना होते हुए पुनः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची।
5 / 6
महाकाल मंदिर में विजय दशमी पर संध्या आरती में भगवान महाकाल ने भक्तों को होलकर मुखारविंद में दर्शन दिए। संध्या पूजन के बाद भगवान का होलकर रूप में शृंगार किया गया।
6 / 6
विजय दशमी पर महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर नया ध्वज चढ़ाने की परंपरा का भी विजयादशमी पर निर्वहन किया गया। सुबह आरती के बाद शिखर पर नया ध्वज चढ़ाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनितगिरिजी महाराज ने ध्वज का पूजन किया।
टॅग्स :नवरात्रिउज्जैनमध्य प्रदेशमहाकालेश्वर मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNarendra Modi In Damoh: 'जो आतंक का सप्लायर था, वह आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है', पाकिस्तान को पीएम मोदी की दो टूक

क्राइम अलर्टपहले बेल्ट-पाइप से मारा फिर किया रेप, घावों पर डाला मिर्ची पाउडर, मध्य प्रदेश में शख्स ने हैवानियत की सारी हदें की पार

पूजा पाठNavratri: रामनवमी के दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, होगी सिद्धि और मोक्ष की प्राप्ति

ज़रा हटके200 km Green Corridor: 200 किमी का ‘ग्रीन कॉरिडोर’, भोपाल टू इंदौर, शिक्षक की मृत्यु के बाद अंगदान से हासिल गुर्दे से बची जान, जानें सबकुछ

पूजा पाठNavratri: नवरात्र के पावन महाअष्टमी के दिन करें मां महागौरी की आराधना, मां धन-वैभव एवं सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं, जानिए देवी मां की दिव्य कथा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर जरूर करें इन पांच मंत्रों का जाप, सभी परेशानियां होंगी दूर

पूजा पाठसाप्ताहिक राशिफल (22 से 28 अप्रैल 2024): इस सप्ताह नौकरी में मिलेगा हुआ प्रमोशन, व्यापार में करेंगे विस्तार, निजी जीवन में चुनौतियों के संकेत

पूजा पाठLord Shiva: अविनाशी शिव को क्यों कहते हैं त्रिलोचन, क्या है भगवान भोलेनाथ के 'त्रिनेत्र' की कथा, जानिए यहां

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 22 April 2024: आज मिथुन राशिवालों की होगी धैर्य की परीक्षा, वृष राशिवालों हो सकता है आर्थिक नुकसान

पूजा पाठआज का पंचांग 22 अप्रैल 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय