Rashifal 17 July 2023: अमावस्या तिथि पर आज इन 5 राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ, आमदनी बढ़ने के आसार

By रुस्तम राणा | Published: July 16, 2023 10:55 PM2023-07-16T22:55:01+5:302023-07-16T22:55:01+5:30

Next

मेष राशि: आज आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई असुविधाजनक स्थिति बन सकती है जिसके चलते तनाव महसूस करेंगे।

वृषभ राशि: आज आपके बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होगी, जिससे आपको अत्यंत ही प्रसन्नता होगी, और आपका समाज में मान और सम्मान भी बढ़ेगा।

मिथुन राशि: आज आपको आपके जीवन की कोई बहुत ही कीमती चीज मिलने वाली है, जिसकी आपको बहुत ही आवश्यकता थी, इससे आपके परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी।

कर्क राशि: आज आप किसी के कहे सुने में आकर अपने व्यवहार को ना बदले। अपनी वाणी में संतुलन रखें. आप कठोर वचनों का प्रयोग ना करें।

सिंह राशि: आज अपने व्यापार को भी आगे बढ़ा सकते हैं। अपनी भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें। काम के साथ साथ अपने निजी जीवन को भी महत्व दें।

कन्या राशि: आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे हो जाएंगे। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब रहेंगे। आपको आपके परिवार की नजरों में बहुत ही सम्मान मिलेगा।

तुला राशि: आज आपको व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी, जिससे आपके परिवार में खुशियां भी बनी रहेंगी। नौकरी में व्यस्तता और काम का दबाव भी रह सकता है।

वृश्चिक राशि: आज आपके सामने आपका पुराना लेनदेन का विवादित मामला सामने आएगा। किसी मित्र के सहयोग से यह मामला निपट सकता है।

धनु राशि: आप आप अपने सार्वजनिक जीवन में सक्रिया भूमिका निभा सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। धनागमन के योग बन रहे हैं।

मकर राशि: आज आप किसी विशेष कार्य को करने में समय लगा सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना है। धार्मिक कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कुंभ राशि: आज किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए बड़ा ही सावधानी वाला दिन है। सोच समझकर निर्णय लेना होगा।

मीन राशि: आज आपको अपने किसी परिचित से या किसी रिश्तेदार से फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। दिन अच्छा बीतेगा। नौकरी-व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है।