लाइव न्यूज़ :

Sawan 2023: सावन में बिलकुल न करें ये गलतियां, पूजा-पाठ हो जाएगा निष्फल

By संदीप दाहिमा | Published: July 04, 2023 4:10 PM

Open in App
1 / 6
शिवजी की पूजा करते समय ध्यान रखें कि शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। हल्दी जलाधारी पर चढ़ानी चाहिए। हल्दी स्त्री से संबंधित वस्तु है। शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है और ये शिवजी का प्रतीक है। इस कारण शिवलिंग पर नहीं, बल्कि जलाधारी पर हल्दी चढ़ानी चाहिए। जलाधारी स्त्री तत्व से संबंधित है और ये माता पार्वती की प्रतीक है।
2 / 6
सावन में संभव हो तो दूध का सेवन न करें। यही बात बताने के लिए सावन में शिव जी का दूध से अभिषेक करने की परंपरा शुरू हुई होगी। वैज्ञानिक मत के अनुसार इन दिनों दूध वात बढ़ाने का काम करता है। अगर दूध का सेवन करना हो तब खूब उबालकर प्रयोग में लाएं। कच्चा दूध प्रयोग में नहीं लाएं। सावन में दूध से दही बनाकर सेवन कर सकते हैं। लेकिन भाद्र मास में दही से परहेज रखना चाहिए क्योंकि भाद्र मास में दही सेहत के लिए हानिकारक होता है।
3 / 6
सावन में महीने में साग के बाद बैंगन भी ऐसी सब्जी है जिसे खाना वर्जित माना गया है। इसका धार्मिक कारण यह है कि बैंगन को शास्त्रों में अशुद्घ कहा गया है। यही वजह है कि कार्तिक महीने में भी कार्तिक मास का व्रत रखने वाले व्यक्ति बैंगन नहीं खाते हैं। वैज्ञानिक कारण यह है कि सावन में बैंगन में कीड़े अधिक लगते हैं। ऐसे में बैंगन का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सावन में बैंगन खाने की मनाही है।
4 / 6
सावन माह में किसी भी प्रकार के बुरे विचार से बचना चाहिए। बुरे विचार जैसे दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए योजना बनाना, अधार्मिक काम करने के लिए सोचना, स्त्रियों के लिए गलत सोचना आदि। इस प्रकार के विचारों से बचना चाहिए, अन्यथा शिवजी की पूजा में मन नहीं लग पाएगा। मन बेकार की बातों में ही उलझा रहेगा। शास्त्रों में स्त्रियों के लिए गलत बातें सोचना महापाप बताया गया है। सावन माह में अच्छे साहित्य या धर्म संबंधी किताबों का अध्ययन करना चाहिए, इससे बुरे विचार दूर हो सकते हैं।
5 / 6
सावन माह में मांसाहार यानी नॉनवेज खाने से बचना चाहिए। नॉनवेज खाना बनाने के लिए जीव हत्या की जाती है। जीव हत्या पाप है। मांसाहार को छोड़कर इस पाप से बचें। सावन में वर्षा ऋतु रहती है और आसमान में बादल छाए रहते हैं, इस कारण कई बार सूर्य और चंद्रमा दिखाई नहीं देते हैं। सूर्य और चंद्र की रोशनी हम तक नहीं पहुंचती है तो हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इन दोनों ग्रहों की रोशनी से पाचन शक्ति मजबूत होती है। नॉनवेज खाने को पचाने के लिए पाचन शक्ति मजबूत होना जरूरी है। यदि ये खाना ठीक से पचेगा नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
6 / 6
अधिकतर परिवारों में पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद, छोटी-छोटी लड़ाइयां अक्सर होती रहती हैं। ये आम बात है, लेकिन जब छोटी-छोटी बातें बढ़ जाती हैं तो पूरा घर अशांत हो जाता है। सावन माह में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर में क्लेश ना हो। जिन घरों में क्लेश होता है, अशांति रहती है, वहां देवी-देवता निवास नहीं करते हैं। सावन माह में शिवजी की कृपा चाहते हैं तो घर में प्रेम बनाए रखें और एक-दूसरे की गलतियों को भूलकर आगे बढ़ें। घर में शांति रहेगी तो जीवन भी सुखद बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रसन्न मन से पूजा करेंगे तो मनोकामनाएं भी जल्दी पूरी हो सकती हैं।
टॅग्स :सावनभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमूले शंकरेश्वर मंदिर: जहां असली 'सूर्य' एक छिद्र के माध्यम से आता है और शिवलिंग को प्रकाशित करता है

पूजा पाठMahakal Darshan Shri Mahakaleshwar Jyotirling Ujjain: महाकाल की ऑनलाइन भस्म आरती, 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक तो एक भी सीट खाली नहीं

पूजा पाठDev Diwali 2023: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को देव दीपावली पर 11 टन फूल से सजाया जाएगा, गंगा द्वार पर भव्य लेजर शो का आयोजन

क्रिकेटVaranasi’s International Cricket Stadium: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भगवान शिव और काशी की झलक, त्रिशूल आकार की फ्लडलाइट्स, जानें और खासियत

पूजा पाठHartalika Teej 2023: आज है हरतालिका तीज व्रत, पहली बार रख रही हैं व्रत तो जान ले ये जरूरी नियम

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठआज का पंचांग 02 जनवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 02 January: मेष और मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा आज का दिन, वित्तीय लाभ की प्रबल संभावना

पूजा पाठजगन्नाथ मंदिर में फटी जींस, स्कर्ट, निकर पहनकर प्रवेश पर रोक, नए साल में लागू हुए नए नियम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 01 January: नए साल का पहला दिन इन 6 राशियों के लिए है बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठRashifal 2024: इन 7 राशियों के वरदान साबित होगा नया साल, पढ़ें सभी राशियों का वार्षिक राशिफल