कृष्ण जन्माष्टमी 2018: श्री कृष्ण के जीवन से हर पुरुष सीख सकता है ये 5 खूबियाँ

By ललित कुमार | Published: September 1, 2018 07:41 AM2018-09-01T07:41:35+5:302018-09-01T07:41:35+5:30

Next

बता दें हर साल की तरह इस साल भी कृष्ण जन्माष्टमी 3 सितम्बर को बड़ी धूमधाम से मनाई जानें वाली है, लेकिन आज हम आपको कृष्ण जी के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर व्यक्ति को सीखनी चाहिए, इस बात को हर कोई जनता है, कि कृष्ण की कई गोपियां थी और वो सभी से बेहद प्यार करते थे।

भगवान विष्णु का अवतार होने के बाद भी कृष्ण ने कभी इस बात का घमंड नहीं किया और हमेशा अपने गुरुओं का हमेशा आदर किया।

भले ही कृष्ण देवकी और वासुदेव के पुत्र हों, लेकिन उनका पालन-पोषण यशोदा और नंद किया था, लेकिन उन्होंने कभी भी देवकी- यशोदा में किसी प्रकार का कोई भेद भाव नहीं किया और दोनों मांओं को समान समझा।

सुदामा और कृष्ण को दोस्ती के किस्से हर जगह मशहूर हैं, उनकी दोस्ती से हर इंसान को यह सीखना चाहिए की दोस्ती कैसे निभाई जाए।

कृष्ण हमेशा सत्य की राह पर चले, कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का उपदेश देते समय कृष्ण ने बस यही बात समझाई थी कि जो सामने खड़ा है वो आपका शत्रु है, आपका रिश्तेदार नहीं, तो इससे यही शिक्षा मिलती की हर परिस्तिथि में हमें सत्य का साथ देना चाहिए।

कृष्ण ने गोकुल में कई संघर्षों का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी, इसलिए हमेशा जीवन में कठिनाईयों का सामना बिना हिम्मत हारे करना चाहिए।