Happy Navratri Wishes 2022: नवरात्रि के अवसर पर इन खास संदेशों के जरिए दें अपनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं
By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: September 25, 2022 13:48 IST2022-09-25T13:45:14+5:302022-09-25T13:48:23+5:30

शारदीय नवरात्र की शुरुआत इस बार 26 सितंबर से हो रही है, जो 4 अक्टूबर को खत्म होगी।

नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती हैं।

पहले दिन कलश स्थापना की जाती है और मां अम्बे की मूर्ति को चौकी पर स्थापित किया जाता हैं।

इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

मां दुर्गा के भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान के साथ व्रत रखते हैं।

आप इस मौके पर शुभकामना संदेश इस प्रकार से भेज सकते हैं।

इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को Facebook, Whatsapp के जरिए इन शुभकामनाएं संदेशो को भेज सकते हैं।

















