लाइव न्यूज़ :

आज शुक्रवार को भूल से भी न करें ये 7 काम, पड़ जाएंगे मुश्किल में, होगा बड़ा नुकसान

By गुणातीत ओझा | Updated: July 17, 2020 12:38 IST

Open in App
1 / 8
आज शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। आज मां लक्ष्मी की पूजा करने से संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के मुताबिक मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। आदि काल से लोग शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करते आ रहे हैं। आज के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से मां का आशीर्वाद बना रहता है। शास्त्रों में आज के दिन कुछ चीजों की मनाही भी बताई गई है। आइये आपको बताते हैं ऐसी ही चीजों के बारे में जो आज के दिन नहीं करनी चाहिए...
2 / 8
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के साथ नारायण की भी पूजा करनी चाहिए। लक्ष्मी के साथ नारायण की पूजा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और दोनों का आशीर्वाद भी बना रहता है। अगर संभव हो सके तो सुबह या शाम किसी भी एक समय मीठा घर में जरूर बनाना चाहिए और उसको सबसे पहले घर की सबसे बड़ी स्त्री को देना चाहिए।
3 / 8
शुक्रवार के दिन किसी से अपशब्‍द न बोलें। ऐसा करने से माता लक्ष्‍मी आप से अप्रसन्‍न हो जाती हैं और फिर आपके साथ धन संबंधी समस्‍याएं शुरू हो जाती हैं। घर में अपव्‍यय बढ़ जाता है। लोग बीमार रहने लगते हैं। व्‍यापार धंधे में नुकसान होने लगता है।
4 / 8
साफ-सुथेर किचन में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इससे घर में वैभव और सुख-शांति का प्रवाह निरंतर होता रहता है। भूलकर भी रात के समय किचन में गंदे बर्तन छोड़ना चाहिए, इससे लक्ष्मी माता रूठ जाती है और घर में अशांति फैल जाती है। साथ ही स्वास्थ्य के खराब रहने की आशंका बनी रहती है।
5 / 8
कभी किसी को भूलकर भी शुक्रवार के दिन धन ना दें और ना ही उधार लें। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन दिया गया धन वापस लौटकर नहीं आता है। इसदिन किसी को कर्ज देने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और संबंध भी खराब होते हैं।
6 / 8
शुक्रवार के दिन अगर आप व्रत-पूजन नहीं भी करते हैं तो तामसिक भोजन खासतौर पर मांसाहार और मदिरा के सेवन से परहेज रखना चाहिए। इस दिन पूर्ण सात्विक भोजन करना चाहिए। अगर संभव हो सके तो इसको आप अपनी आदत भी बना लें।
7 / 8
शुक्रवार के दिन भूलकर भी किसी को चीनी नहीं देनी चाहिए। क्योंकि ज्योतिष में चीनी का संबंध शुक्र और चंद्र दोनो से हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन चीनी देने से आपका शुक्र कमजोर होता है और शुक्र भौतिक सुखों का स्वामी है। शुक्र के नाराज होने से भौतिक सुख-सुवधिओं में कमी आती है और आर्थिक स्थिति भी खराब होती है।
8 / 8
वैसे तो आपको कभी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए, लेकिन शुक्रवार के दिन इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन भूलकर भी महिलाओं, कन्याओं और किन्नरों का अपमान नहीं करना चाहिए। उनके बारे में अपशब्द नहीं बोलने चाहिए। महिलाओं में मां लक्ष्मी का वास होता है और उनके अपमान करने से मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं।
टॅग्स :मां लक्ष्मीधार्मिक खबरेंभगवान विष्णुज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

पूजा पाठRashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

पूजा पाठPanchang 23 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: कैसे पहुंचे बाबा द्वार?, चार धाम रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर बुकिंग, यहाँ 'ए टू जेड' जानकारी

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग