आज का राशिफल 24 नवंबर 2022: आज वृषभ, मिथुन, कर्क और मीन राशिवालों केे भाग्य का खुलेगा ताला, जानिए अपना भाग्यफल

By रुस्तम राणा | Published: November 24, 2022 06:56 AM2022-11-24T06:56:43+5:302022-11-24T06:56:43+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 24 November 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज पारिवारिक मामलों में सुधार होगा। सेहत के प्रति आपको ध्यान देना होगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। 

वृषभ: आज रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

मिथुन: आज कार्यक्षेत्र में आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है।

कर्क: आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में कामयाबी मिलने की संभावना है। व्यापार में कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको मुनाफा होगा।

सिंह: पारिवारिक मामलों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। धन खर्च होने की संभावना रहेगी।

कन्या: आज आप गृह उपयोगी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम जीवन में प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं।

तुला: बौद्धिक कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों के सहयोग से आपका कामकाज पूर्ण होगा।

वृश्चिक: आज आपकी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। मन किसी समस्या को लेकर परेशान रह सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने गुस्से पर काबू करेंगे ।

धनु: आज संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। धन की लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। 

मकर: आज किसी व्यक्ति विशेष से मिलकर खुद को प्रसन्नचित्त महसूस करेंगे। विनम्र होकर लोगों से बातचीत करें। कार्यक्षेत्र में आप ऐसी स्थिति में फंस सकते हैं, जो आपको निराश करेगी।

कुंभ: आज शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान प्राप्त होगा। जीविकोपार्जन के क्षेत्र में सफलता पाएंगे।

मीन: आज धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं। पुरुषार्थ सार्थक होगा।