आज का राशिफल 19 नवंबर 2022: आज का दिन इन 4 राशिवालों के लिए बेहद खास, होगी मोटी कमाई

By रुस्तम राणा | Published: November 19, 2022 06:54 AM2022-11-19T06:54:40+5:302022-11-19T06:54:40+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 19 November 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज आपकी सेहत नाजुक रहेगी। खांसी जुकाम बढ़ सकता है। इसलिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

वृषभ: आज छात्रों के लिए अच्छा दिन है। किसी सेमिनार में शामिल हो सकते हैं। प्रेम जीवन आनंदप्रद रहेगा। आलसता के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा।

मिथुन: आज परिस्थितियां आपके अनुकूल नजर आ रही हैं। निजी जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

कर्क: आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खेलकूद को समय देंगे। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। बड़े ध्यान से कदम आगे बढ़ाने होंगे।

सिंह: आज धन लाभ के प्रबल योग हैं। घरवालों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज आप कोई लंबे समय से रुका कार्य संपन्न कर सकते हैं।

कन्या: आज मन में किसी चीज को लेकर द्विभाव जागृत होंगे, जिसको लेकर कश्मोकश में रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

तुला: आज आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियां प्रतिकूल नजर आ सकती है। धन किसी उधार दे सकते हैं। हालांकि व्यापार में भी लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक: आज आर्थिक जीवन में लाभ कारी परिणाम प्राप्त होंगे। माता जी की सेहत दुरूस्त होगी। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

धनु: आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां उतार-चढ़ाव भरी रह सकती हैं। सोशल मीडिया पर आप एक्टिव नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस करेंगे।

मकर: आज समाज में आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। नैतिक कार्यों में रुचि लेंगे।

कुंभ: आज आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।  

मीन: आज वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। परिजनों के साथ मनोरंजन का लुत्फ उठाएंगे। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। कई लोग आपसे प्रेरणा ले सकते हैं।