लाइव न्यूज़ :

रिलेशनशिप के दौरान लड़कों से इन 5 सवालों को भूलकर कर भी न पूछें, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 20, 2018 7:40 AM

Open in App
1 / 6
अगर आप एक लड़की हैं और आपने हाल फिलहाल में ही किसी लड़के को डेट करना शुरू किया है तो कम से कम कुछ मुलाकातों तक आप उनसे ऐसे सवाल ना पूछें जिनसे उनका मन बदल जाए। लड़के कभी भी अपने इमोशन को चेहरे पर नहीं लाते हैं, इसलिए आपकी कौन सी बात उन्हें बुरी लगे, वो आपको नहीं बताएंगे। तो आइए जानते हैं 5 ऐसे सवालों के बारे में, जो आपको डेटिंग के शुरुआती दौर में नहीं पूछने चाहिए।
2 / 6
1) शादी के बारे में क्या ख्याल है?: अभी अभी तो आप मिले हैं और अभी से ही शादी की बात? सुनने में आपको हुड भी अजीब लग रहा होगा? तो फिर ऐसा सवाल लड़के से क्यों किया जाए? डेटिंग की शुरुआत में केवल एक दूसरे के बिहेवियर को समझने की कोशिश करनी चाहिए। शादी की राय अतब लें जब रिश्ता गहरा हो जाए।
3 / 6
2) क्या मैं मोटी लग रही हूं?: क्या चाहकर भी लड़का इस सवाल का जवाब 'हां' में दे सकता है? अगर आप मोटी नहीं लग रही होंगी तो वो 'ना' कहेगा। लेकिन अगर लग भी रही होंगी तो वो 'हां' कहकर डेट को खराब नहीं करना चाहेगा। बल्कि बातों को घुमाते हुए जवाब देगा। और अंत में उसे एक अजीब एहसास होगा जो कि डेट के दौरान बिलकुल भी नहीं होना चाहिए।
4 / 6
3) तुम किससे बात कर रहे हो?: लड़के का फोन बजे या फिर उसे किसी का मैसेज आए, अगर वह जवाब दे रहा है तो उसे उसका काम खत्म करने दें और थोड़ा इन्तजार करें। हम समझते हैं कि उस सौरान मन में झिझक होती है कि नाजाने किससे बात कर रहा है। उसकी जिन्दगी में कोई और तो नहीं और अगर फोन पर कोई लड़की हो तो चिंता और भी बढ़ जाती है। लेकिन यह समय सवाल करने का नहीं है। केवल एक समझने का है कि आपका टोकना उन्हें बुरा लगेगा।
5 / 6
4) तुम कितना कमाते हो?: इस तरह का सवाल लड़कों से या तो नौकरी बदलते समय इंटरव्यू ले रही कंपनी द्वारा पूछा जाता है या फिर जब उसकी शादी होने जा रही हो तो लड़की वाले ये सवाल करते हैं। मगर आपका डेटिंग के शुरुआती दिनों में ही ऐसा सवाल करना उनके अहम को ठेस पहुंचाने जैसा साबित होगा। लड़के की सैलरी कम हो या ज्यादा, वह उसे बताने में कतराता है।
6 / 6
5) तुम्हारी कितनी गर्लफ्रेंड रहीं?: जब तक लड़का खुद अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात ना करे, तब तक उसे उसके बीते हुए कल से जुड़ा कोई भी सवाल नहीं करना चाहिए। कितनी गर्लफ्रेंड थीं या पास्ट रिलेशनशिप किस वजह से टूटा या किसने किसको छोड़ा, इस तरह के सवाल उसे शर्मिन्दा कर सकते हैं। इसलिए ऐसे सवाल बिलकुल ना करें जिस वजह से लड़के का मूड खराब हो और साथ ही आपका डेटिंग सेशन भी बर्बाद हो जाए।
टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीWatch: जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप पर लगाई मुहर! बॉयफ्रेंड के नाम वाला नेकलेस पहने आईं नजर, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेपार्टनर के साथ करें ड्रिंक... लंबी होगी उम्र, रहेंगे खुशहाल, रिसर्च में दावा

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेRose Day 2024: 'रोज डे' से शुरू हो रहा प्यार का सप्ताह, ऐसे कराए अपने पार्टनर को स्पेशल फील

रिश्ते नातेNational Boyfriend Day 2023: बॉयफ्रेंड डे पर इन खूबसूरत मैसेज को भेजकर करें प्यार का इजहार

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश

रिश्ते नातेHappy Propose Day 2024: इन मैसेज को भेजकर पार्टनर से करें प्यार का इजहार, यहां से ले सही आइडिया

रिश्ते नातेRose Day 2024: सिर्फ रोज नहीं, इन चीजों से भी पार्टनर को करें खुश; यादगार रहेगा आज का दिन

रिश्ते नातेValentine's Week: रोज डे से होती है वैलेंटाइन वीक की शुरुआत , वैलेंटाइन डे पर समाप्त, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRaksha Bandhan 2023: राखी की रस्म के दौरान भाइयों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, जानें सबकुछ