पहलवान विवेक संग शादी के बंधन में बंधीं दंगल गर्ल बबीता फोगाट, देखें शादी की Inside Photos

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: December 2, 2019 12:46 PM2019-12-02T12:46:23+5:302019-12-02T12:46:23+5:30

Next

दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने रविवार पहलवान को विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।

दोनों ने सात फेरों की बजाय आठ फेरे लेकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया।

बलाली गांव में बड़े ही साधारण तरीके से संपन्न हुए इस शादी समारोह में परिवार के अलावा कई विदेशी पहलवान भी मौजूद रहे।

रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बारात बलाली पहुंची जहां बबीता के परिवार के लोगों ने दूल्हे विवेक और शादी में आए मेहमानों के लिए खास तौर पर हरियाणवी देसी खाना तैयार कराया गया जिसमें देशी घी का हलवा, सरसों का साग, खीर-चूरमा, बाजरा रोटी, चटनी सहित सभी व्यंजन थे।

शादी बिना दान-दहेज और साधारण रीति-रिवाज तथा तमाम हिंदू रस्मों के साथ संपन्न हुई।

दो दिसंबर यानी सोमवार को दोनों पक्षों की ओर से दिल्ली में एक कार्यक्रम रखा गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों के आलवा मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अनेक नेताओं, देशी और विदेशी पहलवानों के आने की उम्मीद है। खुद बबीता और विवेक सुहाग ने तमाम बड़़ी हस्तियों से मिलकर उन्हें न्योता दिया था।