लाइव न्यूज़ :

मौसम की जानकारी: दिल्ली में भारी बारिश, जलजमाव, NCR में भी झमाझम, फंसे वाहन, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 21, 2020 19:11 IST

Open in App
1 / 8
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को भारी बारिश दर्ज हुई जिसके बाद शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
2 / 8
स्थानीय लोगों ने घरों में घुसते बारिश के पानी और पानी भरी हुई सड़कों पर फंसे हुए वाहनों की तस्वीरें और वीडियो साझा की।
3 / 8
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, दिल्ली में सफदरजंग और लोधी रोड मौसम केंद्रों में लगभग 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।
4 / 8
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार और बुधवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पुर्वानुमान जताया था। विभाग के अनुसार, “इसके बाद बारिश की तीव्रता और वितरण में काफी कमी आने की संभावना है।”
5 / 8
मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से आर्द्रता से भरी पूरब से आने हवाओं और अरब सागर से दक्षिणपूर्वी हवाओं का अभिसरण उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर होने की संभावना है।
6 / 8
मानसून ट्रफ भी इस ओर से ही गुजर रहा और इन दो कारणों से दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश हुई। सफदरजंग वेधशाला ने जुलाई में अब तक कुल 127.2 मिमी वर्षा दर्ज की है।
7 / 8
रविवार को शहर में भारी बारिश से मची तबाही के कारण चार लोगों की मौत हो गई। आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में रविवार को 74.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
8 / 8
रिज और लोधी रोड के मौसम केंद्रों में क्रमशः 86 मिमी और 81.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिछले 1 घंटे से दक्षिण और दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बारिश जारी है। अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के शेष हिस्सों में बारिश होगी।
टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टदिल्लीनॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए